Home मनोरंजन Pradeep Rawat को स्टार्स ने नम आंखों से दी विदाई, सलमान और अमिर के साथ-साथ कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Pradeep Rawat को स्टार्स ने नम आंखों से दी विदाई, सलमान और अमिर के साथ-साथ कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

by Preeti Pal 6 August 2026, 11:45 AM IST (Updated 6 August 2026, 11:46 AM IST)
6 August 2026, 11:45 AM IST (Updated 6 August 2026, 11:46 AM IST)
Pradeep Rawat को स्टार्स ने नम आंखों से दी विदाई, सलमान और अमिर के साथ-साथ कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Pradeep Rawat Death: भारतीय सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और शानदार प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने फिल्मों में दमदार विलेन बनकर लोगों का खूब दिल जीता. 74 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. सलमान खान, आमिर खान, प्रभुदेवा और पवन कल्याण समेत कई बड़े सितारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया.

सलमान ने किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बागी’ की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए प्रदीप रावत को याद किया. सलमान ने लिखा कि उनके साथ बिताए कई खूबसूरत पल हमेशा याद रहेंगे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. सलमान और प्रदीप ने साल 1990 में रिलीज़ हुई फिल्म बागी में साथ काम किया था. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी.

आमिर ने यूं किया याद

वहीं, आमिर खान ने प्रदीप रावत को भारतीय सिनेमा के सबसे समर्पित कलाकारों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि ‘गजनी’ जैसी फिल्म प्रदीप रावत की दमदार एक्टिंग के बिना कभी इतनी बड़ी नहीं बन पाती. आमिर के मुताबिक, उन्होंने जिस तरह खतरनाक विलेन का किरदार निभाया, वो आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है. आमिर ने कहा कि प्रदीप रावत अपने काम के लिए पूरी तरह समर्पित रहते थे. इसके अलावा फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने कहा कि प्रदीप रावत ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. उन्होंने बताया कि सरदार गब्बर सिंह और कटमरायुडु जैसी फिल्मों में प्रदीप रावत ने अहम भूमिकाएं निभाईं. उनके साथ काम करना हमेशा याद रहेगा.

चंदर, प्रीति और सुधा का अधूरा इश्क? जानें Musafir Cafe के दूसरे सीजन को लेकर हर बड़ी अपडेट

इन किरदारों ने दी पहचान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैदा हुए प्रदीप रावत ने साल 1980 के दशक में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्हें सबसे पहले बी.आर. चोपड़ा के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के किरदार से पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. सरफरोश, लगान, गजनी, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, ग्रैंड मस्ती, सिंह इज ब्लिंग और हाल ही में रिलीज हुई छावा जैसी फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया. खास बात ये रही कि उन्होंने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी. बुधवार को परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोगों की मौजूदगी में प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार किया गया. उनके जाने से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसने चार दशकों तक अपने काम से लोगों का खूब मनोरंजन किया.

News Source: PTI

दीवाली पर गूंजेगा Ramayana का जयघोष! रणबीर कपूर और यश की महायुद्ध गाथा की रिलीज डेट हुई फाइनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?