Ramayana Release Date: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. हालांकि, जल्द ही फैंस का ये इंतज़ार खत्म होने वाला है. दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अब ये भव्य पौराणिक फिल्म 6 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यानी दीवाली के उत्सव के बीच दर्शकों को भगवान राम और रावण के महायुद्ध का शानदारअनुभव देखने को मिलेगा. निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म को लंबे समय से चर्चा हो रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे और कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
मेकर्स का दावा
‘रामायण’ की रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज़ हो गई है. फैंस का मानना है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक नया अध्याय लिख सकती है. मेकर्स का दावा है कि फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, भव्य सेट और बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इससे दुनियाभर के दर्शकों को विश्वस्तरीय सिनेमाई अनुभव मिल सकेगा. दिलचस्प बात ये भी है कि रणबीर कपूर ने पहले एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि फिल्म उनकी बेटी राहा के जन्मदिन के आसपास रिलीज होगी. अब रिलीज डेट सामने आने के बाद उनकी वो बात भी सच होती नजर आ रही है.
मां-बेटे के रिश्ते की कहानी, क्या देखने लायक है Balan: The Boy? रिव्यू पढ़कर खुद करें फैसला
दो भागों में होगी रिलीज
‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है. पहला भाग इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा. वहीं, दूसरा भाग अगले साल दर्शकों के सामने आएगा. मेकर्स की कोशिश है कि इस पौराणिक कथा को आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जाए. फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को पसंद आ चुका है. खासकर रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण वाले लुक की खूब चर्चा हो रही है. दोनों सितारों के बीच होने वाला महायुद्ध बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म की असली लड़ाई बॉक्स ऑफिस पर शुरू होगी. वैसे भी नितेश तिवारी की इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हिट होने के लिए ‘रामायण’ को पहले अपनी लागत निकालनी होगी, जो बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.
चंदर, प्रीति और सुधा का अधूरा इश्क? जानें Musafir Cafe के दूसरे सीजन को लेकर हर बड़ी अपडेट
