IFFM 2026 Awards 2026: इंडियन सिनेमा और ओटीटी की दुनिया के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 ने अपने मचअवेटिड अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की लिस्ट अनाउंस कर दी है. इस बार आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’, मोहित सूरी की ‘सैयारा’ और पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोहरा: सीजन 2’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. भारतीय भाषाओं की फिल्मों और वेब सीरीज को सम्मान देने वाले इस फेस्टिवल में कई बड़े स्टार्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे.
कब से शुरू होगा फेस्टिवल?
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 13 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाला ये फिल्म फेस्टिवल भारत के बाहर भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन माना जाता है. विक्टोरियन सरकार के सपोर्ट से होने वाले इस प्रोग्राम में फिल्मों, ओटीटी कंटेंट और डॉक्यूमेंट्री को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया जाएगा.
रेस में कई दमदार नाम
इस साल बेस्ट फिल्म कैटेगरी में आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’, ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’, यामी गौतम की ‘हक’, अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’, मलयालम फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’, मराठी फिल्म ‘जरन’, बंगाली फिल्म ‘शार्थोपोर’ और डिजिटल रिलीज ‘द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली’ को जगह मिली है.
बेस्ट डायरेक्टर की टक्कर
डायरेक्टर कैटेगरी में मोहित सूरी, ऋषभ शेट्टी, आर.एस. प्रसन्ना, शाजिया इकबाल, रीमा दास, अश्विनी अय्यर तिवारी और रामालिंगम गौथम जैसे फिल्म मेकर्स आमने-सामने हैं. इन सभी डायरेक्टर्स ने पिछले साल अपनी फिल्मों और सीरीज से ऑडियन्स पर गहरी छाप छोड़ी है.
एक्टिंग कैटेगरी में बड़े स्टार्स
बेस्ट मेल परफॉर्मेंस के लिए आमिर खान, ऋषभ शेट्टी, रणवीर सिंह, ममूटी, दुलकर सलमान और संजय मिश्रा को नॉमिनेशन मिला है. वहीं, बेस्ट फीमेल परफॉर्मेंस की लिस्ट में रानी मुखर्जी, यामी गौतम धर, नीना गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, अनीत पड्डा, राजश्री देशपांडे, कल्याणी प्रियदर्शन और रितुपर्णा सेनगुप्ता शामिल हैं.
इन फिल्मों को भी मिला मंच
आईएफएफएम 2026 में इंडिपेंडेंट सिनेमा को भी खास जगह मिली है. ‘अम्मंग हेलबेडा’, ‘फुल प्लेट’, ‘पंखुड़ियां’, ‘लाला एंड पॉपी’, ‘नॉट ए हीरो’ और ‘किक्करां दे फुल’ जैसी इंडी फिल्मों को बेस्ट इंडी फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.
Made in India: A Titan Story के बाद अब आएगी The Tatas! टाटा फैमिली की विरासत पर बनेगी नई सीरीज
ओटीटी कंटेंट की धूम
सिर्फ फिल्मों ही नहीं, इस बार ओटीटी सीरीज भी अवॉर्ड्स में दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. ‘कोहरा: सीजन 2’ को बेस्ट सीरीज के साथ-साथ बरुण सोबती और मोना सिंह के लिए एक्टिंग कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला है. इसके अलावा ‘मटका किंग’, ‘फ्रीडम एट मिडनाइट: सीजन 2’, ‘बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’, ‘परफेक्ट फैमिली’, ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ और मराठी शो ‘बाई तुझ्यापायी’ भी बेस्ट सीरीज की दौड़ में शामिल हैं.
ओटीटी स्टार्स के नॉमिनेशन्स
सीरीज की एक्टिंग कैटेगरी में विजय वर्मा, आरिफ जकारिया, कुणाल खेमू, परमवीर सिंह चीमा, अंबरीश वर्मा, मनोज पाहवा और मानव कौल जैसे एक्टर्स को जगह मिली है. वहीं, फीमेल एक्टर्स में शेफाली शाह, रसिका दुगल, सीमा पाहवा, स्वास्तिका मुखर्जी, लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली और आनंदी का नाम शामिल है.
डॉक्यूमेंट्री और सबकॉन्टिनेंट
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैटेगरी में ‘फ्लाइंग टाइगर्स’, ‘वर्किंग गर्ल्स’, ‘लविंग कर्मा’, ‘ब्रेकिंग द कोड’ के साथ-साथ कई पॉपुलर फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है. वहीं, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और अफगानिस्तान की फिल्मों को बेस्ट फिल्म फ्रॉम द सबकॉन्टिनेंट कैटेगरी में जगह देकर फेस्टिवल ने दक्षिण एशियाई सिनेमा को भी खास जगह दी है. इस फेस्टिवल के विनर्स का सिलेक्शन ऑस्ट्रेलिया के बड़े फिल्म एक्सपर्ट्स और फेमस हस्तियों की जूरी करेगी. 17वें आईएफएफएम में फिल्म प्रीमियर, स्पेशल स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री इवेंट्स और कल्चरल प्रोग्राम भी किए जाएंगे. ऐसे में इस साल का आईएफएफएम भारतीय सिनेमा के लिए यादगार होने की पूरी उम्मीद है.
News Source: PTI
धमाकेदार एंट्री, फीकी कहानी! Pritam and Pedro है OTT की नई ब्लॉकबस्टर या फिर मिस हो गया निशाना?
