Home मनोरंजन Shatrughan Sinha को मिली अस्पताल से छुट्टी, बेटे ने सारी अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

Shatrughan Sinha को मिली अस्पताल से छुट्टी, बेटे ने सारी अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

by Preeti Pal 3 July 2024, 2:11 PM IST (Updated 20 August 2025, 12:06 PM IST)
3 July 2024, 2:11 PM IST (Updated 20 August 2025, 12:06 PM IST)
Shatrughan Sinha को मिली अस्पताल से छुट्टी, बेटे ने सारी अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

Shatrughan Sinha discharged from hospital: तबियत खराब होने की वजह से एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि, अब वह घर वापस आ गए हैं.

03 July, 2024

Shatrughan Sinha discharged from hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को पिछले हफ्ते मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि तेज बुखार के कारण उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी. हालांकि, अब शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने बताया है कि उनके पिता घर वापस आ गए हैं.

3 दिनों तक रहे अस्पताल में

शत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव ने कहा- ‘मेरे पिता घर पर हैं. तेज बुखार से उबरने और अपने रूटीन चेकअप के लिए वह तीन दिनों तक अस्पताल में थे.’ इससे पहले, लव ने पिता के स्वास्थ्य पर चिंता के लिए फैन्स को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने बताया था कि उन्हें तेज बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लव ने यह भी बताया कि उनके पिता की कोई सर्जरी नहीं हुई है.

बेटी की शादी से नहीं कोई लेना-देना

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा की तबियत को उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़ दिया. दरअसल, सोनाक्षी और जहीर की शादी के अगले दिन ही शत्रुघ्न को हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था. वहीं, ऐसी अफवाहें थीं कि शत्रुघ्न अपनी बेटी की शादी एक मुस्लिम लड़के के साथ होने से नाराज हैं. यह भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो सोनाक्षी की शादी में शिरकत ही नहीं करेंगे. हालांकि, शत्रुघ्न और उनके परिवार ने इन अफवाहों पर विराम लगाया और बेटी की शादी में खुश होकर हिस्सा लिया. इतना ही नहीं उन्होंने सोनाक्षी का कन्यादान भी किया.

शत्रुघ्न सिन्हा का करियर

बात करें शत्रुघ्न सिन्हा के करियर के बारे में तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से TMC सांसद चुने गए हैं. वो 70 और 80 के दशक के मशहूर बॉलीवुड एक्टर रह चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘काला पत्थर’, ‘जानी दुश्मन’ और ‘क्रांति’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?