Home मनोरंजन Spider Man Brand New Day जल्द आएगी OTT पर? घर बैठे देख पाएंगे टॉम हॉलैंड का सुपरहीरो अंदाज

Spider Man Brand New Day जल्द आएगी OTT पर? घर बैठे देख पाएंगे टॉम हॉलैंड का सुपरहीरो अंदाज

by Preeti Pal 11 August 2026, 5:23 PM IST
11 August 2026, 5:23 PM IST
Spider Man Brand New Day जल्द आएगी OTT पर? अब घर बैठे देख पाएंगे टॉम हॉलैंड का सुपरहीरो अंदाज

Spider Man Brand New Day OTT Release: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब सुपरहीरो फैंस की नजर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की OTT रिलीज पर है. टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और भारत में भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. अगर आप थिएटर में स्पाइडर मैन को झूलते हुए देखने से चूक गए हैं, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. जल्द ही पीटर पार्कर आपके घर की स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है.

OTT पर कब आएगी फिल्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में OTT पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक सोनी पिक्चर्स या किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नेटफ्लिक्स को लेकर है. वहीं, भारत में MCU की कई फिल्मों का बड़ा कैटलॉग जियोहॉटस्टार पर है. ऐसे में ये भी उम्मीद है कि टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन सीरीज की ये नई फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखने को मिल सकती है. यानी फिलहाल स्पाइडर मैन के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि OTT प्लेटफॉर्म को लेकर अनाउंसमेंट बाकी है.

‘ब्रांड न्यू डे’ की कहानी?

फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के किरदार में हैं. इस बार पीटर की जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा उलझी हुई है. वो एक ऐसी दुनिया में जहां उसके करीबी लोग उसकी पहचान से अनजान हैं. पीटर अपने अकेलेपन और दर्द से जूझ रहा है. इसी वजह से वो खुद को पूरी तरह स्पाइडर मैन के काम में झोंक देता है. लेकिन कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है, जब म्यूटेंट जीन ग्रे, पीटर के लिए खतरा पैदा करती है. उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड MJ और दोस्त नेड भी मुश्किल में पड़ जाते हैं. अब पीटर के सामने चुनौती सिर्फ शहर को बचाने की नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और सुपरहीरो वाली पहचान के बीच बैलेंस बनाने की भी है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड और सैडी सिंक के अलावा जेंडाया, जैकब बैटालोन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू, ट्रामेल टिलमैन, मारिसा टोमेई और मार्क रफैलो भी अहम भूमिकाओं में हैं.

भारत में Spider Man का बड़ा धमाका, Brand New Day ने तोड़ा Avatar का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर तूफान

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. ग्लोबल लेवल पर इस फिल्म ने एक हफ्ते से भी कम समय में 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया. भारत में भी फिल्म ने शानदार कमाई की. प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, पहले तीन दिनों में फिल्म ने करीब 309 करोड़ रुपये की कमाई की. खास बात ये रही कि भारत में फिल्म को IMAX रिलीज भी नहीं मिली थी. ऐसे में अब फैंस की नजर सिर्फ इसकी OTT रिलीज पर है. ऐसे में अगर आपने थिएटर में ‘ब्रांड न्यू डे’ मिस कर दी है, तो नजर बनाए रखिए. सितंबर के अंत या अक्टूबर में आपको अपने घर पर पीटर पार्कर की नई कहानी देखने का मौका मिलेगा.

Ajay Devgn बनेंगे Crime Patrol के होस्ट, 31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन; जानें पूरी डिटेल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?