Home मनोरंजन सबसे हटके है सुरभि चंदना का वेडिंग लुक, तस्वीरों में दिखा कपल का खूबसूरत बॉन्ड

सबसे हटके है सुरभि चंदना का वेडिंग लुक, तस्वीरों में दिखा कपल का खूबसूरत बॉन्ड

by Preeti Pal 5 March 2024, 6:28 PM IST (Updated 16 August 2025, 4:57 PM IST)
5 March 2024, 6:28 PM IST (Updated 16 August 2025, 4:57 PM IST)
surbhi

05 March 2024

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नागिन 5 फेम एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से धूम-धाम से से शादी की है। दोनों ने अपनी रॉयल वेडिंग के लिए जयपुर को चुना। अब कपल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। सुरभि का वेडिंग लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

खूबसूरत है सुरभि का लुक

दुल्हन बनी सुरभी का लुक बहुत ही अलग है। उनका शादी का जोड़ा ज़रा हटके है। सुरभि ने जय माला से लेकर फेरों तक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

सालों का रिश्ता

सुरभि चंदना और करण शर्मा 13 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 1 मार्च को जयपुर के चौमूं पैलेस में शादी की है। एक्ट्रेस के मेहंदी से हल्दी तक के सारे प्रोग्राम इसी पैलेस में हुए हैं।

भूल भुलैया की शूटिंग

आपको बता दें कि जिस पैलेस में सुरभि चंदना की शादी हुई है उसी में विद्या बालन और अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया की शूटिंग हुई थी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई ब्लॉक बस्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?