Home मनोरंजन Tanya Maniktala: फिल्म ‘किल’ से लाइमलाइट में आईं तान्या मानिकतला, देखिए उनकी सुंदर तस्वीरें

Tanya Maniktala: फिल्म ‘किल’ से लाइमलाइट में आईं तान्या मानिकतला, देखिए उनकी सुंदर तस्वीरें

by Pooja Attri 24 July 2024, 4:13 PM IST (Updated 4 September 2025, 3:05 PM IST)
24 July 2024, 4:13 PM IST (Updated 4 September 2025, 3:05 PM IST)
Tanya Maniktala: फिल्म 'किल' से लाइफलाइट में आईं तान्या मानिकतला, देखिए उनकी सुंदर तस्वीरें

Tanya Maniktala: एक्ट्रेस तान्या मानिकतला फिल्म ‘किल’ के बाद से लाइमलाइट में आ गईं हैं. ऐसे में हम आपके लिए उनके कुछ सिंपल मगर स्टाइलिश साड़ी लुक्स लेकर आएं हैं.

24 July, 2024

Tanya Maniktala: इस वक्त एक फिल्म हर किसी का दिल जीत रही है जिसका नाम है ‘किल’. यह एक्शन फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें राघव जुयाल (Raghav Juyal), लक्ष्य लालवानी (Laksh Lalwani) और तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) लीड रोल में हैं. इस फिल्म के बाद से तान्या लाइमलाइट में आ गईं हैं. ऐसे में हम आपके लिए उनके कुछ सिंपल मगर स्टाइलिश साड़ी लुक्स लेकर आएं हैं.

ऑफव्हाइट साड़ी

एक्ट्रेस तान्या मानिकतला इस ऑफव्हाइट जॉर्जेट साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस साड़ी के बॉर्डर पर कढ़ाई का काम है जिसे उन्होंने बोट नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया. अपने लुक को सिंपल रखते हुए उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप का सहारा लिया.

कॉटन साड़ी

इस कॉटन क्रीम और ब्लू कलर की साड़ी में तान्या बहुत क्यूट दिख रही हैं. इसके साथ उन्होंने बंद गले का ढीला-ढाला ब्लू ब्लाउज कैरी किया, जो उनके लुक में स्टाइल का तड़का लगा रहा है. वहीं, लॉन्ग मैचिंग छुमके और मिनिमल मेकअप ने उनकी खूबसूरती को और निखारा.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

कॉटन सिल्क साड़ी

तान्या इस ऑफव्हाइट कॉटन-सिल्क साड़ी में बेहद सिंपल मगर सुंदर नजर आ रही हैं. इस साड़ी के पल्ले और बॉर्डर पर गोल्डन गोटापट्टी खूब जंच रही है. वहीं, एक्ट्रेस ने इस साड़ी को पान नेक वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया. इसके साथ ही फैंसी ज्वेलरी और रेड लिपस्टिक ने उनकी लुक में चार-चांद लगाए.

बेज साड़ी

इस बेज कलर की कॉटन साड़ी में तान्या के चेहरे से नजरे हटाना मुश्किल है. एक्ट्रेस ने इसे फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज के साथ पेयर किया. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल ने तान्या के लुक को कम्पलीट किया.

व्हाइट साड़ी

तान्या इस सिंपल व्हाइट साड़ी में बहुत स्टाइलिश दिख रही हैं. इस पेस्टल पिंक पल्ले वाली साड़ी को उन्होंने सिंपल मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया. वहीं, ऑक्सीडाइज्ड लॉन्ग नेकपीस, ईयररिंग्स और रिंग ने तान्या की खूबसूरती को और निखारा.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?