Sanchita Ugale: टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का महाराष्ट्र के पालघर जिले में निधन हो गया. वो सिरफ 22 साल की थीं. कम उम्र में मिली सक्सेस और तेजी से आगे बढ़ते करियर के बीच उनके निधन की खबर ने परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस के मुताबिक, ये घटना रविवार शाम नालासोपारा में उनके घर में हुई. उस समय संचिता घर पर अकेली थीं. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में किसी तरह की सस्पिशियस एक्टीविटी के हिट नहीं मिले हैं. ऑफिसर्स का कहना है कि, घटनास्थल से कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है.
पिता ने दिया बयान
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस सुसाइड के पीछे क्या वजह हो सकती है. एक्ट्रेस संचिता उगले के पिता ने पुलिस को बयान दिया. उन्होंने कहा है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और वो किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं मानते. फिलहाल पुलिस ने जरूरी लीगल प्रोसेस पूरे करते हुए मामले की जांच जारी रखी है.
टीवी की उभरती कलाकार
संचिता उगले ने कम टाइम में टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन के कैरेक्टर से मिली. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. एक इंटरव्यू में संचिता ने बताया था कि ‘कुमकुम भाग्य’ में मिला मौका उनकी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था. इस शो के बाद उन्हें इंडस्ट्री में कई नए मौके मिलने लगे.
2026 की 5 सबसे धमाकेदार Action Thriller फिल्में, जिन्हें मिस करना होगी बड़ी गलती
इन प्रोजेक्ट्स का रहीं हिस्सा
‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा संचिता ने ‘वागले की दुनियाः नई पीढ़ी नए किस्से’ में भी काम किया था. बाद में उन्हें टीवी सीरियल ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में लीड रोल करने का मौका मिला, जिससे वो और ज्यादा फेमस हो गईं. वैसे, सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि संचिता ने फिल्मों में भी काम किया है. विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने यंग तारा रानी का कैरेक्टर निभाया था. वहीं, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी वो नजर आई थीं.
इंडस्ट्री में शोक की लहर
संचिता के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कई लोगों ने उनके टैलेंट, मेहनत और मुस्कुराते चेहरे को याद किया. बहुत कम उम्र में उनका इस दुनिया से चले जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है.
News Source: PTI
Kangana Ranaut की Bharat Bhagya Vidhata को मिला वीकेंड का सहारा, रविवार को कमाई में उछाल
