Home मनोरंजन Sidharth Malhotra की फिल्म Vvaan ने 4 दिन में मचाया धमाल, आलिया भट्ट की Alpha को छोड़ा पीछे

Sidharth Malhotra की फिल्म Vvaan ने 4 दिन में मचाया धमाल, आलिया भट्ट की Alpha को छोड़ा पीछे

by Preeti Pal 29 September 2026, 12:28 PM IST
29 September 2026, 12:28 PM IST
Sidharth Malhotra की फिल्म Vvaan ने 4 दिन में मचाया धमाल, आलिया भट्ट की Alpha को छोड़ा पीछे

Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय भले ही ज्यादा अच्छी ना रही हो, लेकिन टिकट खिड़की पर इसके लिए दर्शकों का प्यार नज़र आ रहा है. रिलीज के महज 4 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में करीब 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने कमाई के मामले में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

50 करोड़ का आंकड़ा

‘द वन’ ने 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. पहले दिन फिल्म ने भारत में करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद शनिवार और रविवार को कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला. रविवार फिल्म के लिए सबसे मजबूत दिन रहा और भारत में इसकी कमाई करीब 14 करोड़ रुपये तक पहुंची. पहले 3 दिनों में फिल्म ने इंडिया में करीब 38 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस कर लिया था. चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन फिर भी मजबूत रहा.

Ranbir Kapoor ने ‘रॉकस्टार’ से ‘एनिमल’ तक, हर बार बदला अंदाज; अब ‘राम’ बनकर दिखाएंगे सबसे बड़ा कमाल

अल्फा को छोड़ा पीछे

फिल्म ने कुछ ही दिनों में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, दोनों फिल्मों की रिलीज, बजट और बॉक्स ऑफिस सिचुएशन काफी अलग हैं. लेकिन फिर भी सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए ये आंकड़ा खास मायने रखता है. ‘वन’ ने सिद्धार्थ की पिछली कुछ फिल्मों की तुलना में भी बेहतर शुरुआत की है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने उनकी पिछले कुछ पोस्ट पैंडेमिक रिलीज की शुरुआती कमाई से बेहतर प्रदर्शन किया है.

मल्टीप्लेक्स तक पकड़

‘वन’ की कहानी बिहार के एक गांव और वहां की लोककथा से जुड़ी है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा रिषि नाम के एक मुंबई बेस्ड इंजीनियर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी पत्नी ममता के साथ अपने पुश्तैनी गांव पहुंचता है. तमन्ना भाटिया ने ममता का किरदार निभाया है. फिल्म की खास बात ये है कि इसे छोटे शहरों और मास सर्किट में भी दर्शक मिल रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में फिल्म का प्रदर्शन खास तौर पर मजबूत रहा, जबकि कई शहरी इलाकों और मल्टीप्लेक्स में भी अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली.

अब असली परीक्षा शुरू

हालांकि, सोमवार की कमाई में गिरावट फिल्म के लिए चिंता की बात हो सकती है. चौथे दिन वीकडे शुरू होते ही कलेक्शन नीचे आया है. अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि वो मंगलवार से गुरुवार तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ कितनी मजबूत रख पाती है. वैसे भी, इसी हफ्ते शुक्रवार को अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रिलीज़ होने वाली है. ऐसे में ‘वन’ के पास ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का लिमिटेड टाइम है.

Kapil Sharma से लेकर सिद्धू पाजी तक, The Great Indian Kapil Show की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?