Home मनोरंजन हर एपिसोड है एक पूरी फिल्म! OTT की ये 5 एंथोलॉजी सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए

हर एपिसोड है एक पूरी फिल्म! OTT की ये 5 एंथोलॉजी सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए

by Preeti Pal 13 July 2026, 11:39 AM IST
13 July 2026, 11:39 AM IST
हर एपिसोड है एक पूरी फिल्म! OTT की ये 5 एंथोलॉजी सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए

New On OTT: अगर आप ऐसी वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं जिनके लिए कई सीजन तक टाइम निकालने की जरूरत न पड़े, तो एंथोलॉजी सीरीज़ आपके लिए शानदार ऑप्शन हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि हर एपिसोड एक नई कहानी, नए कैरेक्टर और अलग दुनिया लेकर आता है. हर कहानी अपने आप में पूरी होती है और फिल्म जैसा एक्सपीरियंस देती है.यानी साइंस फिक्शन, रोमांस, हॉरर, ड्रामा और सस्पेंस जैसे कई जॉनर्स का मजा एक ही सीरीज़ में मिलता है. आज आपके लिए ऐसी 5 बेहतरीन एंथोलॉजी सीरीज़ की लिस्ट लेकर आए हैं.

ब्लैक मिरर- नेटफ्लिक्स

अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जो देखने के बाद लंबे टाइम तक दिमाग में बनी रहें, तो ब्लैक मिरर जरूर देखें. इस सीरीज़ का हर एपिसोड साइंस और इंसानी रिश्तों पर बेस्ड है. साइंस फिक्शन, साइकोलॉजिकल ड्रामा और थ्रिलर का कॉम्बो इस शो को खास बनाता है. सैन जुनिपेरो, यूएसएस कैलिस्टर, नोज़डाइव और बियोन्ड द सी जैसे एपिसोड अपनी शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए काफी पॉपुलर हैं.

मॉडर्न लव- अमेजन प्राइम वीडियो

मॉडर्न लव सीरीज प्यार के अलग-अलग रंगों को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है. रोमांस, दोस्ती, फैमिली और खुद को समझने जैसे सब्जेक्ट पर बेस्ड हर एपिसोड दिल को छू जाता है. इस सीरीज़ में ऐन हैथवे, देव पटेल और टीना फे जैसे स्टार्स हैं. इसकी इंडियन सीरीज़ मॉर्डन लव मुंबई, मॉर्डन लव चैन्नई और मॉर्डन लव हैदराबाद भी लोकल कल्चर और इमोशन्स को शानदार तरीके से दिखाती हैं.

Dhamaal 4 Review: खजाना ढूंढते-ढूंढते कॉमेडी खो गई, ‘M’ के नीचे सोना नहीं ऑडियन्स का सब्र दफन है!

कैबिनेट ऑफ क्यूरियोसिटीज़-नेटफ्लिक्स

ऑस्कर विनर डायरेक्टर गिलर्मो डेल टोरो की ये हॉरर एंथोलॉजी डर और सस्पेंस का शानदार एक्सपीरियंस देती है. हर एपिसोड अलग डायरेक्टर ने बनाया है. द ऑटोप्सी, द व्यूइंग और द मरमरिंग इसके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एपिसोड हैं. वहीं, ग्रेव्यार्ड रेट्स थोड़ा अलग और एंटरटेनिंग हॉरर देखने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है.

रे-नेटफ्लिक्स

अपने टाइम के फेमस फिल्म मेकर सत्यजीत रे की चार मशहूर कहानियों पर बेस्ड ये सीरीज़ बड़े मॉर्डन अंदाज में बनाई गई है. इसमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर, डार्क कॉमेडी और तंज का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. हर एपिसोड करीब एक घंटे का है. बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी व शानदार एक्टिंग इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत हैं.

द रोमानॉफ्स-अमेजन प्राइम वीडियो

ये हाई-बजट एंथोलॉजी सीरीज़ 8 फीचर-लेंथ एपिसोड से बनी है. इनकी लंबाई 70 से 90 मिनट के बीच है. हर एपिसोड एक अलग फिल्म जैसा एक्सपीरियंस देता है. कहानी उन लोगों की है जो खुद को रूस के शाही रोमानॉफ परिवार का वंशज मानते हैं. डायने लेन, आरोन एकहार्ट, इसाबेल हुपर्ट और कैथरीन हैन जैसे बड़े स्टार्स इस सो की खासियत हैं. अगर आप सीरियस और अलग कहानियां पसंद करते हैं, तो ये सीरीज़ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

33 साल बाद वकील बनकर आए Sunny Deol, अक्षय खन्ना से टक्कर; फिर क्यों फीकी पड़ गई Ikka?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?