Home अंतरराष्ट्रीय इटली में बुर्का और नकाब बैन करेंगी पीएम मेलोनी, इन यूरोपीय देशों ने पहले ही लगाया प्रतिबंध

इटली में बुर्का और नकाब बैन करेंगी पीएम मेलोनी, इन यूरोपीय देशों ने पहले ही लगाया प्रतिबंध

by Neha Singh 22 September 2026, 11:04 AM IST
22 September 2026, 11:04 AM IST
Italy Burqa Ban

Italy Burqa Ban: भारत में स्कूलों में मुस्लिम बच्चियों के बुर्का पहनने को लेकर अक्सर विवाद होता है. लेकिन अब इटली में भी इसकी चर्चा होने लगी है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही क्लासरूम में विदेशी स्टूडेंट्स की संख्या सीमित करने और स्कूलों में बुर्का-नकाब पहनने पर बैन लगाने के लिए कानून लाएंगी. मेलोनी ने अपनी नेशनलिस्ट कंजर्वेटिव ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की यूथ विंग को बताया कि इस कदम के साथ ही उन विदेशी बच्चों के माता-पिता के लिए इटली भाषा की क्लास भी जरूरी हो जाएगी जिन्हें “स्कूल सिस्टम में घुलने-मिलने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं.”

‘हमारी संस्कृति अपनानी होगी’

मेलोनी ने खास तौर पर बुर्का और नकाब पर बैन का जिक्र किया. लेकिन मेलोनी ने हिजाब, जो कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला हेडस्कार्फ है, का जिक्र नहीं किया. सरकार से मंज़ूरी मिलने के बाद, इस कदम को कानून बनने के लिए 60 दिनों के अंदर पार्लियामेंट की मंजूरी की जरूरत होगी. रोम में जियोवेंटू नाजियोनेल नेशनल फेस्टिवल में खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने कहा, “जो कोई भी इटली आता है और यहां अपना भविष्य बनाना चाहता है, उसे हमारी भाषा सीखनी चाहिए, हमारी संस्कृति को समझना चाहिए और हमारे नियमों का सम्मान करना चाहिए. उनका स्वागत करने का यही एकमात्र सीरियस तरीका है.”

इन देशों ने पहले ही बैन है बुर्का

यूरोप के कई देशों ने पहले ही चेहरा ढकने वाले कपड़ों जैसे बुर्का और नकाब पर बैन लगा रखा है. फ्रांस ने 2011 में सबसे पहले सार्वजनिक जगहों पर बुर्का और नकाब पर बैन लगाया था. इसके बाद बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, बुल्गारिया और स्विट्जरलैंड ने भी पब्लिक जगहों पर पूरा चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगा दिया है. नीदरलैंड्स ने स्कूलों, अस्पतालों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कुछ हद तक बैन लगाया है. पुर्तगाल ने भी हाल ही में सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगा दिया है. कैमरून, चाड और मोरक्को जैसे कुछ अफ्रीकी देशों में सुरक्षा कारणों से चेहरा ढकने वाले कपड़े पर पाबंदियां हैं.

एशियाई देशों की बात करें, तो यहां कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना मना है. वहीं श्रीलंका में 2019 के ईस्टर संडे बम हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से चेहरा ढकने वाले कपड़े पर बैन लगा दिया गया. इनके अलावा चीन, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी बुर्के और नकाब पर बैन लगा रखा है. अजरबैजान में स्कूलों, यूनिवर्सिटी और सरकारी संस्थानों में हिजाब और धार्मिक सिर ढकने वाले कपड़ों पर अनौपचारिक बैन है.

यूक्रेन हमले के जवाब में रूस ने किया तांडव, कीव समेत 10 इलाकों में मचाई तबाही, रातभर बरसाई मिसाइलें

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?