Mauritius Tourism: जब भी मॉरीशस का नाम आता है, दिमाग में समंदर का ब्लू पानी, सफेद रेत वाले बीच और लग्जरी रिसॉर्ट्स की तस्वीर आने लगती है. खासकर हनीमून मनाने वाले कपल्स के लिए ये दुनिया के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस में से एक माना जाता है. लेकिन मॉरीशस सिर्फ खूबसूरत बीचों के लिए ही नहीं है. इस आइलैंड में कई ऐसी अनोखी और कम पॉपुलर जगहें भी हैं, जो इस जगह की असली खूबसूरती और कल्चर से रूबरू कराती हैं. अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन 6 छिपे हुए खजानों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.
ग्रिस ग्रिस
मॉरीशस के साउथ तट पर बसा ग्रिस ग्रिस अपनी अलग पहचान रखता है. यहां आपको पीसफुल बीच नहीं, बल्कि ऊंची चट्टानों से टकराती विशाल लहरों का शानदार नजारा देखने को मिलेगा. नेचुरल खूबसूरती का ये अंदाज़ फोटोग्राफी और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को काफी अट्रैक्ट करता है.

माहेबर्ग
मॉरीशस के सबसे पुराने शहरों में शामिल माहेबर्ग इतिहास और संस्कृति का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यहां की लोकल मार्के, पुरानी इमारतें और पीसफुल एनवायरमेंट टूरिस्ट्स को एक अलग ही सुकून देते हैं. ये जगह आपको मॉरीशस की असली लाइफस्टाइल के करीब ले जाती है.
इल ऑक्स एग्रेट्स
नेचर और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है. ये छोटा-सा कोरल आइलैंड रेयल पौधों और अलग-अलग स्पेसीज का घर है. यहां ऑर्गेनाइज गाइडेड इको टूर के जरिए टूरिस्ट्स मॉरीशस की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं.
जून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 10 International Places हो सकते हैं आपके लिए ड्रीम डेस्टिनेशन
रोचेस्टर फॉल्स
हरे-भरे पेड़ों और गन्ने के खेतों के बीच छिपा रोचेस्टर फॉल्स मॉरीशस के सबसे खूबसूरत झरनों में गिना जाता है. इसकी खास रेक्टेंगुलर चट्टानें और पीसफुल एनवायरमेंट इस जगह को नेचर लवर्स के लिए एक आइडल टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं.

शमारेल सेवन कलर्ड अर्थ जियोपार्क
ये जगह अपनी रंग-बिरंगी मिट्टी के लिए दुनियाभर में फेमस है. हालांकि, यहां आने वाले कई टूरिस्ट सिर्फ कलरफुल टीलों तक ही सीमित रह जाते हैं. लेकिन इस जियोपार्क में शानदार झरने, खूबसूरत व्यू पॉइंट्स और हरियाली से भरे नजारे भी है. ये लोगों को मॉरीशस की ज्वालामुखीय विरासत की कहानी बताते हैं.
ले मोर्ने ब्राबांट
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल ये पहाड़ मॉरीशस के साउथ-वेस्ट हिस्से में है. यहां की ट्रेकिंग ट्रेल्स समुद्र तट और लैगून के खूबसूरत सीन दिखाते हैं. नेचुरल ब्यूटी के साथ-साथ ये जगह स्थान हिस्टोरिकल और कल्चरल सैर भी करवाती है. यानी अगर आप मॉरीशस की भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट प्लेसेस से हटकर कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो ये 6 छिपे हुए जेम्स आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.
टोक्यो और क्योटो से आगे भी है Japan! ये हैं 10 खूबसूरत गांव, जहां जाकर आपकी ट्रिप बन जाएगी यादगार
