Home पर्यटन टोक्यो और क्योटो से आगे भी है Japan! ये हैं 10 खूबसूरत गांव, जहां जाकर आपकी ट्रिप बन जाएगी यादगार

टोक्यो और क्योटो से आगे भी है Japan! ये हैं 10 खूबसूरत गांव, जहां जाकर आपकी ट्रिप बन जाएगी यादगार

by Preeti Pal 16 June 2026, 6:45 PM IST
16 June 2026, 6:45 PM IST
टोक्यो और क्योटो से आगे भी है Japan! ये हैं इस देश के 10 सबसे खूबसूरत गांव, जहां जाकर आपकी ट्रिप बन जाएगी यादगार

Most Beautiful Place in Japan: जापान का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में टोक्यो की चमकती नीयॉन लाइट्स, क्योटो के खूबसूरत और प्राचीन मंदिर, ओसाका का स्ट्रीट फूड और चेरी ब्लॉसम से सजे पार्कों की इमेज ही आती है. लेकिन जापान सिर्फ अपने बड़े शहरों तक ही लिमिटेड नहीं है. रीयल में, इस देश की सबसे खूबसूरत कहानियां उसके छोटे-छोटे गांवों, पीसफुल कस्बों और पहाड़ों के बीच बसे गांव में छिपी हुई हैं. आज जापान पूरी दुनिया के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस में शामिल हो चुका है. यही वजह है कि हर साल यहां करोड़ों लोग टूरिस्ट बनकर पहुंच रहे हैं. ऐसे में एक नया ट्रैवल ट्रेंड भी तेजी से उभर रहा है और वो है रूरल जापान को एक्सप्लोर करना. यानी उन जगहों पर जाना, जहां न ज्यादा भीड़ है, न बड़े शहरों वाली भागदौड़, न ही ट्रैफिक और गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें. बल्कि इन जगहों पर आपको मिलता है सुकून, नेचर, लोकल कल्चर और एक ऐसा जापान जिसे ज्यादातर टूरिस्ट्स कभी देख ही नहीं पाते. यहां आपको मिलते हैं पहाड़ों के बीच बसे गांव, समंदर किनारे लकड़ी के घर, गर्म पानी के नेचुरल झरने, सदियों पुरानी परंपराएं और ऐसा खाना जो आपको जापानी संस्कृति से जोड़ देता है. यही वजह है कि आज दुनिया भर के एक्सपीरियंस ट्रैवलर्स जापान के गांवों की तरफ रुख कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी आने वाले टाइम में जापान घूमने का सपना देख रहे हैं, तो इन 10 जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें.

किनोसाकी ओनसेन, ह्योगो

जापान के सबसे खूबसूरत गांवों की लिस्ट में पहले नंबर पर है किनोसाकी ओनसेन. ये जापान के सबसे फेमस हॉट स्प्रिंग टाउन्स में से एक है. यहां पहुंचते ही ऐसा महसूस होता है जैसे आपने किसी पुरानी जापानी कहानी के अंदर एंट्री कर ली हो. छोटी नदी के किनारे बने लकड़ी के घर, ट्रेडिशनल जापानी सराय, पत्थर के पुल और शाम के टाइम जलती लालटेनें इस पूरे इलाके को बहुत ही ज्यादा मैजिकल बना देती हैं. यहां आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट्स युकाता पहनकर एक ओनसेन से दूसरे ओनसेन तक घूमते हैं. दरअसल, युकाता जापान का ट्रेडिशनल आउटफिट हो, जो काफी लाइटवेट होता है. ये किमोनो की तरह की कंफर्टेबल रहता है. जापान के किनोसाकी ओनसेन में 7 ओनसेन यानी हॉट स्प्रिंग्स हैं. इसके अलावा आप यहां आकर ओनसेन हॉपिंग, नदी किनारे शाम की सैर,रोपवे से पहाड़ी नजारे देखना और चेरी ब्लॉसम सीजन का आनंद ले सकते हैं. खूबसूरत नज़ारों के अलावा आप यहां बढ़िया खाने का भी मज़ा ले सकते हैं. किनोसाकी अपने स्नो क्रैब के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. इसके अलावा यहां ताजा सुशी और सी फूड भी जरूर ट्राई करें.पहाड़ों और जापान सागर के बीच बसा ये गांव हर मौसम में अलग लगता है. वसंत में चेरी ब्लॉसम इसकी गलियों को गुलाबी रंग से भर देते हैं, जबकि सर्दियों में बर्फ की सफेद चादर पूरे शहर को किसी पोस्टकार्ड जैसा बना देती है. यहां एक दिन बिताने के लिए आपको लगभग 7,000 से 15,000 रुपये तक का खर्चा करना पड़ सकता है.

गुजो हाचिमान, गिफू

अगर आपको पानी, पुल और पुरानी गलियां पसंद हैं तो, जापान का गुजो हाचिमान आपका दिल जीत लेगा. इस जगह को अक्सर “जापान का वेनिस” भी कहा जाता है. गिफू प्रांत में बसा ये कस्बा अपनी ट्रांसपेरेंट नहरों और ट्रेडिशनल लकड़ी के घरों के लिए जाना जाता है. यहां की नहरों का पानी इतना साफ है कि लोकल लोग आज भी कई घरेलू कामों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. पत्थर की गलियों और खूबसूरत पुरानी इमारतों के बीच घूमते हुए ऐसा फील होता है जैसे टाइम कई दशक पीछे लौट गया हो. यहां का गुजो कैसल और लोकल कल्चरल प्रोग्राम टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खूब अट्रैक्ट करता है. खाने में सोबा नूडल्स और नदी की ताजी मीठी ग्रिल्ड मछली यहां लोगों को खूब पसंद आती है.

इस गर्मी भीड़ से दूर चाहिए सुकून? ये छिपे हुए Hill Stations देंगे ठंडी हवा, शांति और यादगार छुट्टियां

मिनामिओगुनी, कुमामोटो

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मिनामिओगुनी का नाम, जो जापान के कुमामोटो प्रांत में है. ये एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत गांव है. ये जगह खासतौर पर सर्दियों में और ज्यादा खूबसूरत हो जाती है. विंटर सीजन में यहां युआकारी विंटर लैंटर्न फेस्टिवल किया जाता है. नदी किनारे सैकड़ों बांस की लालटेनें सजाई जाती हैं. रात के टाइम पूरा इलाका गोल्डन लाइट में नहाया हुआ दिखाई देता है. कुरोकावा ओनसेन इस इलाके का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. इसकी खासियत है कि, यहां नेचुरल गर्म पानी के झरने हैं. यहां आकर टूरिस्ट इनमें नहाने का खूब मज़ा लेते हैं. यहां का लोकल वाग्यू बीफ और ट्रेडिशनल हॉटपॉट खाना बाहर के आए लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही पॉपुलर है. क्यूशू आइलैंड पर बसा ये छोटा-सा गांव जापान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है.

कावानेहोन, शिजुओका

शिजुओका का कावानेहोन उन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं जो टी लवर हैं, यानी चाय पीने के शौकीन हैं. दूर-दूर तक फैले ग्रीन टी के बागान, पहाड़ियों के बीच से गुजरती पुरानी स्टीम ट्रेनें और ताजी हवा कावानेहोन को खास बनाती हैं. यहां आने वाले टूरिस्ट्स सिर्फ यहां की नेचुरल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि जापान के फेमस ग्रीन टी कल्चर को भी करीब से जान सकते हैं. माचा आइसक्रीम, केक और ग्रीन टी से बनी मिठाइयां यहां की खास पहचान हैं. अगर आप शांति और हरियाली के बीच कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपकी ट्रेवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यानी अगर आपकी सुबह की शुरुआत चाय से होती है तो कावानेहोन आपको बहुत पसंद आएगा.

शिबेत्सु-चो, होक्काइडो

होक्काइडो का शिबेत्सु-चो नेचर लवर्स और एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. बड़ा जंगल, झीलें, पहाड़ और रेयर वाइल्डलाइफ एनिमल इस इलाके को बहुत खास बनाते हैं. यहां का शिरेतोको नेशनल पार्क यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज प्लेसेस में शामिल है. ये जगह दुनिया भर से नेचर लवर्स को अपनी तरफ खींचती है. अगर किस्मत अच्छी रही तो ब्राउन बियर और कई रेयर पक्षियों की झलक भी आपको मिल सकती है. ऐसे में अगर आपको ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी पसंद है तो ये जगह आपको सच में काफी पसंद आएगी. ताजा सैल्मन, केकड़ा और डेयरी प्रोडक्ट्स यहां के खाने की जान हैं.

जून की गर्मी से चाहिए राहत? भारत के ये 8 Cool Places बना देंगे समर वेकेशन को यादगार

नाकागावा, नागानो

नागानो का नाकागावा गांव जापानी आल्प्स की गोद में बसा हुआ है. ये गांव उन टूरिस्ट्स के लिए बढ़िया जगह है, जो छुट्टियों में शोर नहीं, बल्कि सुकून ढूंढ़ते हैं. यहां के हरे-भरे खेत, पहाड़ी सीन और ट्रेडिशन गांव की लाइफस्टाइल टूरिस्ट्स को जापान के पुराने ज़माने की झलक दिखाते हैं. यहां होमस्टे का एक्सपीरियंस लेना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. जहां पर टूरिस्ट लोकल फैमिलीज के साथ रहकर उनकी लाइफस्टाइल को करीब से समझ सकते हैं. ताजी सब्जियों, लोकल फ्रूट्स और ट्रेडिशनल पकवानों का स्वाद आपकी इस जर्नी को और भी खास बना देता है.

शिंजो-सोन, ओकायामा

ओकायामा का शिंजो-सोन उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है जो डिजिटल दुनिया से कुछ टाइम के लिए दूरी बनाना चाहते हैं. यहां की शांत गलियां, पुराने टाइप के घर और त्योहार टूरिस्ट्स को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं. ये गांव दिखाता है कि सादगी में भी कितनी खूबसूरती हो सकती है. यहां का लोकल जापानी खाना और चावल से बनी डिश काफी पॉपुलर हैं.

इने, क्योटो

अगर आप समंदर से प्यार करते हैं तो जापान के क्योटो में बसा छोटा सा गांव इने आपको जरूर पसंद आएगा. ये गांव अपने अनोखे ‘फुनाया’ घरों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. इन घरों की निचली मंजिल नाव रखने के लिए बनाई जाती है. इसके अलावा ऊपर के फ्लोर पर फैमिली रहती है. समंदर के किनारे लाइन में बने ये घर जापान के सबसे खूबसूरत सीन्स में से एक बनाते हैं. यहां आकर बोट टूर करना, लोकल मछुआरों की लाइफ को करीब से देखना और ताजा सुशी खाना एक यादगार एक्सपीरियंस हो सकते है. वैसे, इस जगह को जापान के सबसे फोटोजेनिक गांवों में भी गिना जाता है. सुबह-सुबह समंदर पर उगता सूरज और पानी में झलकती घरों का परछाई, किसी पेंटिंग जैसी लगती है.

न ट्रैफिक की टेंशन, न बढ़ते खर्च की चिंता! Retirement के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये 6 शहर

नाकासात्सुनाई, होक्काइडो

होक्काइडो का नाकासात्सुनाई गांव रंग-बिरंगे फूलों, बड़े-बड़े खेतों और पीसफुल गांव की लाइफ के लिए जाना जाता है. गर्मियों के मौसम में यहां का सीन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है. यहां के डेयरी फार्म और लोकल चीज पूरे जापान में फेमस हैं. साइकिलिंग और फार्म टूर करना यहां आने वाले टूरिस्ट्स कभी मिस नहीं करते.

साई, आओमोरी

लिस्ट में लास्ट नंबर पर है आओमोरी का साई गांव. ये गांव भले ही लिस्ट में लास्ट हो, लेकिन इसकी खूबसूरती किसी भी तरह से कम नहीं है. ये गांव अपनी मैसिव सी क्लिफ्स और हॉटोकेगौरा रॉक फॉर्मेशन के लिए फेमस है. समंदर के किनारे बने ये नेचुरल स्ट्रक्चर देखने में इतने खूबसूरत लगते हैं कि कई लोग इन्हें नेचर की आर्ट का बेहतरीन नमूना मानते हैं. यहां समंदर में क्रूज का एक्सपीरियंस और सनसेट का नजारा आपकी जर्नी को और यादगार बना देता है.

क्यों घूमनी चाहिए ये जगह?

रूरल जापान सिर्फ घूमने की जगह नहीं है, बल्कि एक एक्सपीरियंस है. यहां आपको जापान की वो असली संस्कृति देखने को मिलती है जो बड़े शहरों की भागदौड़ में कहीं खो जाती है. यहां के लोग, खाना, ट्रेडिशन और नेचुरल नजारे आपको ये फील कराते हैं कि जापान सिर्फ मॉर्डन कंट्री नहीं, बल्कि कल्चरल रूट्स वाला एक बहुत खूबसूरत देश भी है. अगर आपकी ट्रेवल बकेट लिस्ट में जापान का नाम शामिल है, तो सिर्फ टोक्यो और क्योटो तक लिमिटेड मत रहिएगा. इन गांवों और छोटे कस्बों को भी आप अपनी जर्नी का हिस्सा बनाइए. यकीन मानिए, जापान की सबसे खूबसूरत यादें आपको शायद इन्हीं शांत रास्तों, पहाड़ी गांवों और समंदर किनारे बसे छोटे-छोटे घरों में मिलेंगी.

जून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 10 International Places हो सकते हैं आपके लिए ड्रीम डेस्टिनेशन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?