Blouse Sleeve Designs: साड़ी कितनी भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर ब्लाउज का डिजाइन फीका है तो पूरा लुक अधूरा लग सकता है. खासकर अब जब फैशन में ब्लाउज की सिर्फ नेकलाइन ही नहीं, बल्कि उसकी स्लीव्स यानी बाजू पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. आजकल प्लेन बाजू के बजाय डिजाइनर स्लीव्स का ट्रेंड है. डेली वियर हो या किसी खास मौके की साड़ी, सही स्लीव डिजाइन पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकता है. अगर आप भी अगली बार ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं, तो इन 6 ट्रेंडी स्लीव डिजाइन को सेव कर सकती हैं.

फ्रिल्ड स्लीव्स
अगर आपको थोड़ा फैंसी और फेमिनिन लुक पसंद है, तो फ्रिल्ड स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं. इन स्लीव्स को और खूबसूरत बनाया जा सकता है. खास मौके के लिए बीड्स या लटकन भी जोड़े जा सकते हैं.

लटकन स्लीव्स
हाफ स्लीव्स में छोटी-छोटी लटकन लगाकर ब्लाउज को स्टाइलिश बनाया जा सकता है. खासकर हेवी साड़ी या लहंगे के साथ इस तरह का ब्लाउज डिजाइन काफी ज्यादा अच्छा लगता है.
साड़ी में चाहिए रॉयल और क्लासी लुक? ये 6 Hand Embroidered स्टाइल बनाएंगे आपके वॉर्डरोब को कूल

बो डिजाइन
बो वाला डिजाइन फैशन की दुनिया में हमेशा ट्रेंड करता है. अब ये पैटर्न स्लीव्स पर भी बनवाया जा रहा है. मिनी बो ब्लाउज के साथ लटकन का कॉम्बिनेशन सिल्क और बनारसी साड़ियों पर बहुत ही प्यारा लुक देता है.

फिश कट पैटर्न
कुछ अलग और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं तो फिश कट पैटर्न वाली स्लीव्स अच्छा ऑप्शन हैं. खास बात ये है कि इसे अलग-अलग तरह की साड़ियों के साथ मैच किया जा सकता है.

सिंपल हाफ स्लीव्स
डेली वियर के लिए बहुत ज्यादा हैवी डिजाइन पसंद नहीं है तो सिंपल फैंसी हाफ स्लीव्स बढ़िया रहती हैं. ये बेसिक साड़ियों को भी थोड़ा स्टाइलिश बना सकती हैं. डेली वियर के लिए इस तरह के ब्लाउज कंफर्टेबल भी रहते हैं.

पफ स्लीव्स
सिल्क, बनारसी या चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ पफ स्लीव्स ब्लाउज बहुत खूबसूरत लगते हैं. इनमें हल्का विंटेज टच भी आता है, जिससे पूरा लुक क्लासी दिखता है.
इस फेस्टिव सीजन Anarkali का जलवा, ये 6 लेटेस्ट कुर्ता सेट देंगे आपको रॉयल और ट्रेंडी लुक
