Home लाइफस्टाइल इस तीज ट्राई करें Bracelet Mehndi Design, हाथों को मिलेगा जूलरी जैसा खूबसूरत लुक

इस तीज ट्राई करें Bracelet Mehndi Design, हाथों को मिलेगा जूलरी जैसा खूबसूरत लुक

by Preeti Pal 7 August 2026, 1:25 PM IST (Updated 7 August 2026, 6:10 PM IST)
7 August 2026, 1:25 PM IST (Updated 7 August 2026, 6:10 PM IST)
इस तीज ट्राई करें Bracelet Mehndi Design, हाथों को मिलेगा जूलरी जैसा खूबसूरत लुक

Bracelet Mehndi Design: तीज का त्योहार सिर्फ नए कपड़े, सोलह श्रृंगार और अच्छे खाने का ही नहीं है. इस खास मौके पर मेहंदी का भी अपना अलग ही क्रेज होता है. हर साल महिलाएं और लड़कियां नए-नए मेहंदी डिज़ाइन्स ढूंढ़ती हैं, ताकि उनका लुक सबसे अलग लगे. अगर इस बार आप भरी-भरी मेहंदी की जगह कुछ स्टाइलिश और ट्रेंडी चाहती हैं, तो ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन आजकल काफी ट्रेंड में है.

फ्लोरल ब्रेसलेट डिज़ाइन

अगर आपको फूलों वाले डिज़ाइन पसंद हैं, तो फ्लोरल ब्रेसलेट मेहंदी बढ़िया ऑप्शन है. ये डिज़ाइन हाथों को बहुत खूबसूरत और फ्रेश लुक देता है. इसे आप पारंपरिक या इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं.

मंडाला ब्रेसलेट मेहंदी

मंडाला डिज़ाइन हमेशा से लड़कियों की पसंद रहा है. हथेली के बीच में गोल मंडाला बनाकर उसके साथ कलाई तक ब्रेसलेट जैसा पैटर्न तैयार किया जाता है. ये डिज़ाइन कम समय में बन जाता है और देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है.

चेन स्टाइल डिज़ाइन

अगर आपको जूलरी जैसा लुक पसंद है, तो मोती और चेन पैटर्न वाला ब्रेसलेट डिज़ाइन जरूर ट्राई करें. इसमें मेहंदी से ऐसे पैटर्न बनाए जाते हैं जो बिल्कुल चेन जैसे दिखाई देते हैं. ये डिज़ाइन तीज, करवा चौथ और शादी जैसे मौकों पर काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं.

ट्रैवल करते हुए भी स्टाइल और कंफर्ट से नहीं करना पड़ेगा समझौता! ये Co-Ord Set बना देंगे हर सफर फैशनेबल

मिनिमल ब्रेसलेट डिज़ाइन

जो लड़कियां हल्की और सिंपल मेहंदी पसंद करती हैं. उनके लिए मिनिमल ब्रेसलेट डिज़ाइन परफेक्ट चॉइस है. इसमें बारीक लाइनों, छोटे फूलों और सिंपल पैटर्न बनाए जाते हैं. ये ऑफिस जाने वालीं और कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर है.

बेल वाला पैटर्न

नेचर से प्रेरित पत्तियों और बेलों वाला ब्रेसलेट डिज़ाइन भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है. ये हाथों को सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देता है. अगर आप पहली बार ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी लगवा रही हैं, तो ये डिज़ाइन अच्छा रहेगा.

फिंगर ब्रेसलेट

इस डिज़ाइन में कलाई पर बने ब्रेसलेट को पतली चेन जैसे पैटर्न के साथ उंगलियों से जोड़ा जाता है. ये बिल्कुल जूलरी जैसा लुक देता है. तीज के त्योहार या फिर रक्षा बंधन के लिए आप इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं.

रेखा से विद्या बालन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं Indian Handloom की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?