Home लाइफस्टाइल रेखा से विद्या बालन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं Indian Handloom की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर

रेखा से विद्या बालन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं Indian Handloom की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर

by Preeti Pal 7 August 2026, 12:12 PM IST
7 August 2026, 12:12 PM IST
जब साड़ी बनी स्टाइल स्टेटमेंट! रेखा से विद्या बालन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं Indian Handloom की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर

National Handloom Day: फैशन हर सीजन बदलता है, लेकिन भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती कभी पुरानी नहीं होती. यही वजह है कि बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस आज भी डिजाइनर ट्रेंड्स से ज्यादा हाथों से बुनी साड़ियों और को पसंद करती हैं. नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर आपके लिए उन्हीं एक्ट्रेसेस की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने स्टाइल के जरिए भारतीय बुनकरों और देश की समृद्ध विरासत को नई पहचान दिलाई.

रेखा

हैंडलूम साड़ियों की बात हो और रेखा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. कांजीवरम सिल्क साड़ी उनकी पहचान बन चुकी है. चाहे कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या फिल्मी इवेंट, रेखा अक्सर सिल्क साड़ियों में नजर आती हैं. उनका क्लासिक लुक आज भी फैशन लवर्स के लिए प्रेरणा है.

विद्या बालन

विद्या बालन ने हमेशा साबित किया है कि सादगी भी काफी स्टाइलिश हो सकती है. हैंडलूम और कॉटन साड़ियां उनकी पहली पसंद हैं. नेशल हैंडलूम पर भी वो लोगों से हैंडलूम को बढ़ावा देने की अपील कर चुकी हैं. उनका मानना है कि हर खरीदी गई हैंडलूम साड़ी किसी बुनकर के घर में खुशियां लेकर आती है.

तीज के त्योहार पर सोलह श्रृंगार को दें परफेक्ट फिनिश, पैरों पर लगाएं आलता के ये खूबसूरत डिज़ाइन

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की मजबूत आवाज भी हैं. उनके लिए हैंडलूम सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, पहचान और टिकाऊ लाइफस्टाइल का प्रतीक है. वो अक्सर हैंडवोवन साड़ियों में नजर आती हैं और लोगों को भी स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने के लिए प्रेरित करती हैं.

कंगना रनौत

कंगना रनौत भी इंडियन हैंडलूम की बड़ी सपोर्टर हैं. बनारसी, चंदेरी, जामदानी और दूसरी पारंपरिक बुनाई वाली साड़ियों में उनका लुक अक्सर वायरल हो जाता है. उन्होंने कई मौकों पर भारतीय बुनकरों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही है.

सिर्फ फैशन नहीं, विरासत भी

आज जब फास्ट फैशन का दौर है, तब ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस याद दिलाती हैं कि असली स्टाइल वही है जिसमें अपनी संस्कृति की झलक हो. एक हैंडलूम साड़ी सिर्फ खूबसूरत आउटफिट नहीं होती, बल्कि उसमें किसी कारीगर की मेहनत, कला और सालों पुरानी परंपरा बुनी होती है. ऐसे में अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं, तो इस बार किसी हैंडलूम साड़ी को जरूर जगह दें. इससे आपका लुक तो शानदार बनेगा ही, साथ ही भारत के लाखों बुनकर परिवारों को भी मजबूती मिलेगी.

ट्रैवल करते हुए भी स्टाइल और कंफर्ट से नहीं करना पड़ेगा समझौता! ये Co-Ord Set बना देंगे हर सफर फैशनेबल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?