Home लाइफस्टाइल मां बनने वाली महिलाओं से मेहमानों तक, ये 7 साड़ियां बनाएंगी Baby Shower लुक को सबसे खूबसूरत

मां बनने वाली महिलाओं से मेहमानों तक, ये 7 साड़ियां बनाएंगी Baby Shower लुक को सबसे खूबसूरत

by Preeti Pal 16 September 2026, 7:37 PM IST
16 September 2026, 7:37 PM IST
गोध भराई में क्या पहनें? मां बनने वाली महिलाओं से लेकर मेहमानों तक, ये 8 साड़ियां बनाएंगी Baby Shower लुक को सबसे खूबसूरत

Baby Shower Saree Look: भारतीय परिवारों में गोध भराई सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत का खास मौका होता है. अलग-अलग राज्यों और परंपराओं में इसे गोध भराई, सीमंतम या वलैकाप्पु जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस दिन घर में पूजा-पाठ से लेकर स्वादिष्ट पकवान, फूलों की सजावट और परिवार के साथ खूब सारी तस्वीरें, सब कुछ खास होता है. ऐसे में होने वाली मां का आउटफिट भी खास होना चाहिए. लेकिन यहां सिर्फ खूबसूरत दिखना ही जरूरी नहीं है. घंटों बैठने, उठने और रस्मों में शामिल होने की वजह से कंफर्ट भी जरूरी है. इसलिए ऐसी साड़ी चुनना बेहतर है जो हल्की हो, आसानी से ड्रेप हो जाए और लंबे समय तक पहनने पर परेशानी न दे.

पेस्टल जॉर्जेट साड़ी

जॉर्जेट हल्का फैब्रिक है, इसलिए लंबे फंक्शन के लिए ये काफी कंफर्टेबल रहता है. पीच, पिंक, लैवेंडर या दूसरे पेस्टल शेड्स गोध भराई के डेकोरेशन के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं. इसका ड्रेप भी आसानी से मैनेज हो जाता है, इसलिए होने वाली मां के लिए ये प्रैक्टिकल चॉइस है.

फ्लोरल कॉटन

अगर फंक्शन लंबा चलने वाला है तो कॉटन या कॉटन सिल्क साड़ी शानदार ऑप्शन है. ये फैब्रिक हल्का और हर मौसम के लिए परफेक्ट रहता है. छोटे-छोटे फ्लोरल या जामदानी मोटिफ साड़ी को फेस्टिव टच देते हैं, वो भी बिना उसे जरूरत से ज्यादा हैवी दिखाए.

शिफॉन साड़ी

शिफॉन अपनी हल्की और फ्लोई फॉल के लिए जानी जाती है. खासकर होने वाली मां के लिए ये साड़ी अच्छी रहती है. इसका फैब्रिक बॉडी पर ज्यादा भारी महसूस नहीं होता. फ्लोरल प्रिंट वाली शिफॉन साड़ी बेबी शॉवर के माहौल से भी खूब मैच करती है.

अनारकली से शॉर्ट कुर्ते तक, इन 5 Celebrity की तरह त्योहार पर दिखें सबसे खूबसूरत

ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा में हल्की स्ट्रक्चर और सॉफ्ट शाइन होती है, जिससे ये दिन और शाम दोनों तरह के फंक्शन के लिए अच्छी लगती है. क्रीम, व्हाइट, स्काई ब्लू और हल्के पिंक जैसे रंग लुक को फ्रेश बनाते हैं. इसका पल्लू भी लंबे समय तक अच्छी तरह सेट रह सकता है, जो फोटो सेशन के लिए भी अच्छा है.

पीली साड़ी

पीला रंग भारतीय शुभ रस्मों से लंबे समय से जुड़ा रहा है. इसे नई शुरुआत और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. गोध भराई के लिए मस्टर्ड, हल्का पीला या गोल्डन येलो साड़ी काफी अच्छी है. कुछ परिवारों में पूजा के दौरान होने वाली मां के लिए पीले रंग को ही चुना जाता है.

हरी साड़ी

हरा रंग भी नई शुरुआत, विकास और ताजगी से जोड़ा जाता है. यही वजह है कि गोध भराई जैसे मौके पर हरे रंग की साड़ी खूब पसंद की जाती है. दिन के फंक्शन में मिंट या सी ग्रीन जैसे शेड्स और शाम की पार्टी में डीप ग्रीन रंग शानदार लगते हैं.

बनारसी सिल्क

अगर गोध भराई का फंक्शन बड़ा है और पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होने वाला है, तो हल्की बनारसी सिल्क साड़ी बढ़िया रहेगी. पेस्टल बनारसी शेड्स ज्यादा एलिगेंट दिखते हैं. इस तरह की साड़ियों में फोटो भी खूब अच्छी आती हैं.

Radhika Ambani ने गणेश चतुर्थी पर पहनी ऐसी गुलाबी साड़ी जिसकी हर डिटेल पर ठहर गई नजर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?