Radhika Ambani Ganesh Chaturthi Look: गणेश चतुर्थी के मौके पर एंटीलिया में हुए खास सेलिब्रेशन में राधिका अंबानी का ट्रेडिशनल लुक एक बार फिर वायरल हो रहा है. इस खास मौके के लिए उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की तैयार की हुई फ्यूशिया पिंक और गोल्ड कांजीवरम साड़ी पहनी. हालांकि, ये कोई आम 6 गज की कांजीवरम साड़ी नहीं थी. इसे खास तौर पर राधिका के भरतनाट्यम परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था. साड़ी को प्री स्टिच्ड पैटर्न दिया गया था. राधिका जैसे-जैसे डांस करतीं, ये प्लीट्स खुलकर आउटफिट को खूबसूरत फ्लो देती थीं. उन्होंने इसे गुजराती स्टाइल के सीधे पल्लू के साथ पहना, जिससे सामने की तरफ साड़ी का खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड फैब्रिक और भी ज्यादा उभरकर आया.

साड़ी पर सोने की कारीगरी
राधिका की साड़ी का फ्यूशिया पिंक रंग पहली नजर में ही ध्यान खींचता है. इसके साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने लुक को रॉयल टच दिया. मैचिंग शॉर्ट स्लीव ब्लाउज भी गोल्ड थ्रेड वर्क से बारीकी से सजाया गया था. नेकलाइन पर बारीक गोल्डन वर्क की कई लेयर्स थीं. स्लीव्स पर हॉरिजॉन्टल एम्ब्रॉयडरी बैंड्स बनाए गए थे. पल्लू के पिंक हिस्से पर छोटे छोटे गोल्डन फ्लोरल बूटी पैटर्न नजर आए. साड़ी के चौड़े बॉर्डर पर भी बारीक गोल्ड वर्क किया गया था. बड़े फ्लोरल और पेसली मोटिफ्स को गोल्ड मरोड़ी एम्ब्रॉयडरी, जरी और जर्दोजी डिटेलिंग से और खास बनाया गया था.
मेहंदी के लिए हरे रंग की Saree क्यों है परफेक्ट? जानें कौन सा शेड और फैब्रिक रहेगा आपके लिए बेस्ट

जूलरी ने बढ़ाई रॉयलनेस
साड़ी जितनी खूबसूरत थी, राधिका की जूलरी भी उतनी ही शानदार थी. राधिका ने कुंदन स्टाइल का लेयर्ड नेकलेस पहना, जिसमें गोल्ड सेटिंग के साथ कई स्टोन्स लगे थे. नेकलेस के निचले हिस्से में नाशपाती की शेप के हरे एमराल्ड ड्रॉप्स लुक को शानदार बना रहे थे. इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स, माथापट्टी और मांग टीका भी पहना गया. कमर पर चौड़ा कमरबंद उनकी साड़ी के ट्रेडिशनल लुक को और सुंदर बना रहा था. दोनों हाथों में दो स्टैक्ड बैंगल्स ने इस पूरे लुक को फेस्टिव टच दिया.

बन और मिनिमल मेकअप
राधिका ने बालों को स्लीक बन में बांधा और उसमें फूलों से सजावट की गई. मेकअप को भी जरूरत से ज्यादा हैवी नहीं रखा गया. विंग्ड आईलाइनर, रोजी चीक्स और छोटी सी लाल बिंदी ने उनके चेहरे को फ्रेश और ट्रेडिशनल लुक दिया. राधिका अंबानी का ये गणेश चतुर्थी लुक ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन था. फ्यूशिया पिंक, गोल्डन कारीगरी, कुंदन जूलरी और भरतनाट्यम की खूबसूरत परफॉर्मेंस ने इसे ऐसा लुक बना दिया, जिसमें हर छोटी डिटेल अपनी अलग कहानी कहती नजर आई.
अनारकली से शॉर्ट कुर्ते तक, इन 5 Celebrity की तरह त्योहार पर दिखें सबसे खूबसूरत
