Silk Saree: मराठी शादी अपने खूबसूरत ट्रेडिशन, रीति-रिवाजों और कल्चर के लिए जानी जाती है. हल्दी से लेकर सात फेरों तक हर रस्म की अपनी खास अहमियत होती है. ऐसे में दुल्हन की साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि उसकी यादों और परंपराओं का हिस्सा बन जाती है. अगर आप भी अपनी वेडिंग के लिए सिल्क साड़ी पहनने वाली हैं और कलर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो ये 6 खूबसूरत रंग आपके ब्राइडल लुक को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
मैरून
मराठी ब्राइड्स की पहली पसंद अक्सर मैरून कलर होता है. ये कलर ट्रे़डिशन, रॉयल और खूबसूरती का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. गोल्डन जरी वर्क वाली मैरून सिल्क साड़ी टेंपल जूलरी और हरी चूड़ियों के साथ बहुत ही शानदार लगती है. शादी हो या रिसेप्शन, ये कलर हर मौके पर रॉयल लुक देता है.

डार्क ग्रीन
महाराष्ट्र की संस्कृति में हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है. ये खुशहाली, समृद्धि और नई जिंदगी की शुरुआत का सिंबल है. डार्क ग्रीन सिल्क साड़ी हर स्किन टोन पर अच्छी लगती है. अगर इसे गोल्ड झुमके, नथ और मोगरे के गजरे के साथ स्टाइल किया जाए तो पूरा मराठी ब्राइडल लुक निखर जाता है.
कड़वे कोको से बर्फी तक, जानें कैसे Chocolate ने भारत आकर मिठाइयों में बनाई अपनी खास जगह
लाल
इंडियन वेडिंग में लाल रंग की अलग ही जगह है. ये प्यार, सुहाग और मैरिड लाइफ का सिंबल माना जाता है. गोल्ड जूलरी के साथ रेड सिल्क साड़ी बहुत अट्रैक्टिव लगती है. अगर आप ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो लाल रंग बेस्ट है.
एम्बर येलो
हल्दी की रस्म खुशियों और मस्ती से भरी होती है. ऐसे में एम्बर येलो या हल्दी जैसा पीला कलर इस फंक्शन के लिए सबसे शानदार ऑप्शन रहता है. ये कलर हल्दी की थीम के साथ खूबसूरती से मैच हो जाता है. आप भी इस तरह की साड़ी को लाइट गोल्ड जूलरी के साथ स्टाइल करके फ्रेश और एलिगेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं.

रानी पिंक
अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो रानी पिंक आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. ये कलर मेहंदी, संगीत या डे-टाइम रिसेप्शन के लिए एकदम परफेक्ट है. इस रंग की सिल्क साड़ी को आप गोल्ड, कुंदन या सिल्वर जूलरी के साथ स्टाइल करें.
पीकॉक ब्लू
जो ब्राइड ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच चाहती है, उसके लिए पीकॉक ब्लू अच्छा कलर है. ये महाराष्ट्र की फेमस पैठणी साड़ियों की याद दिलाता है. शाम के रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए ये अच्छा रहता है. डायमंड या स्वारोवस्की जूलरी के साथ इसका कॉम्बो काफी शानदार लगता है.
रॉयल लुक का नया अंदाज! Patola Saree को करें मॉडर्न स्टाइल में कैरी, बार-बार मुड़कर देखेंगी सहेली
