Home Lifestyle शादी से ऑफिस और बीच वेकेशन तक, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये 5 ईजी Ponytail Hairstyles

शादी से ऑफिस और बीच वेकेशन तक, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये 5 ईजी Ponytail Hairstyles

by Preeti Pal 5 June 2026, 12:28 PM IST (Updated 5 June 2026, 4:31 PM IST)
5 June 2026, 12:28 PM IST (Updated 5 June 2026, 4:31 PM IST)
शादी से लेकर ऑफिस और बीच वेकेशन तक, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये 5 ईजी Ponytail Hairstyles

Ponytail Hairstyles for Summer: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ा चैलेंज ये होता है कि, बालों को कैसे संभालें. पसीना, चिपचिपाहट और तेज धूप में खुले बाल कई बार प्रोब्लम बन जाते हैं. ऐसे में पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो न सिर्फ आपको गर्मी से राहत देता है, बल्कि आपके लुक को भी स्टाइलिश बना सकता है. अच्छी बात ये है कि अब पोनीटेल सिर्फ एक सिंपल हेयरस्टाइल नहीं रह गई है. इसके कई ट्रेंडी और फैशनेबल ऑप्शन भी हैं, जो हर मौके पर आपको अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समर सीजन अपने लुक में कुछ नया एड करना चाहती हैं, तो ये 5 पोनीटेल हेयरस्टाइल्स जरूर ट्राई करें.

टसल्ड पोनीटेल

ये स्टाइल गर्मियों के लिए सबसे ईजी और कंफर्टेबल है. इसमें बालों को हल्का सा बैककॉम्ब करके टेक्सचर दिया जाता है. चेहरे के आसपास कुछ लटों को खुला छोड़कर बाकी बालों को मिड-हाइट पोनीटेल में बांधा जाता है. इस तरह की हेयरस्टाइल आपको एक नेचुरल और फ्रेश लुक देती है.

पावर पोनीटेल

अगर आप ऑफिस मीटिंग, पार्टी या किसी खास इवेंट में जा रही हैं, तो पावर पोनीटेल बना सकती हैं. इस स्टाइल में बालों को हल्का कर्ल किया जाता है. फिर उन्हें ऊपर की तरफ बांधकर वॉल्यूम दिया जाता है. ये लुक आपको कॉन्फिडेंट और ग्लैमर दोनों दिखाता है.

Gold Bangles के ये 6 लेटेस्ट डिज़ाइन, आपके हाथों को बना देंगे और खूबसूरत, हर लुक में एड करेंगे रॉयल टच

हाफ पोनीटेल

जो लड़कियां अपने बालों की लेंथ दिखाना चाहती हैं लेकिन फेस पर बाल नहीं चाहतीं, उनके लिए हाफ पोनीटेल एक परफेक्ट चॉइस है. ये हेयरस्टाइल कैजुअल आउटिंग और कॉलेज लुक के लिए एकदम परफेक्ट है.

कर्ली पोनीटेल

घुंघराले बालों वाली लड़कियों पर ये हेयरस्टाइल बहुत खूबसूरत लगती है. बालों को स्मूद तरीके से पीछे बांधकर स्लीक फिनिश दी जाती है. नीचे की तरफ कर्ल्स को खुला छोड़ा जाता है. ये हेयरस्टाइल एलिगेंट होने के साथ साथ काफी ट्रेंडी लुक भी देती है.

लो पोनीटेल

मिनिमल और क्लासी लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए लो पोनीटेल सबसे बेहतर ऑप्शन है. आप चाहें तो कुछ लटों को खुला छोड़ सकती हैं. ये हेयरस्टाइल शादी, फॉर्मल इवेंट या डिनर डेट के लिए भी परफेक्ट रहती है.

Summer सीजन में पहनें साड़ियों के ये 6 खूबसूरत रंग, हर नजर ठहर जाएगी आपके स्टाइल पर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?