Home Lifestyle Trendy blouse Designs: Jennifer Winget के ये ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स, साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद

Trendy blouse Designs: Jennifer Winget के ये ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स, साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद

by Pooja Attri 5 April 2024, 6:13 PM IST (Updated 22 September 2025, 3:11 PM IST)
5 April 2024, 6:13 PM IST (Updated 22 September 2025, 3:11 PM IST)
Trendy blouse Designs: Jennifer Winget के ये ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन्स, साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद

Blouse designs: आज हम आपके लिए जेनिफर के वॉर्डरोब से कुछ ब्लाउज़ डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जिससे आइडिया लेकर आप उनके जैसी खूबसूरत लुक पा सकती हैं. चलिए देखते हैं जेनिफर के कुछ बेस्ट ब्लाउज डिजाइन्स.

5 April, 2024

Jennifer winget blouse designs: जेनिफर विंगेट टीवी जगत की एक बेहतरीन आदाकारा हैं जिनको ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘दिल मिल गए’ में उनके रोल्स के लिए जाना जाता है. फिलहाल वर्तमान में वह ‘रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी’ में ‘अनुष्का रायसिंघानी’ का रोल निभा रही हैं. जेनिफर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, जहां उनकी मिलियन्स में फैन फॉलोइंग है. अगर आप पार्टी या फंग्शन में किसी एक्ट्रेस जैसी दिखना चाहती है तो, आज हम आपके लिए जेनिफर के वॉर्डरोब से कुछ ब्लाउज़ डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जिससे आइडिया लेकर आप उनके जैसी खूबसूरत लुक पा सकती हैं. चलिए देखते हैं जेनिफर के कुछ बेस्ट ब्लाउज डिजाइन्स.

फ्रंट कट-आउट ब्लाउज

जेनिफर ने एक अवॉर्ड फंग्शन में झिलमिलाती डिटेल्स वाली गोल्डन साड़ी पहनकर शिरकत की. उन्होंने इसे एक आकर्षक गोल्डन वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें सामने की तरफ कट-आउट था. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्राउन और गोल्ड टोन मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स को चुना.

क्लासिक स्लीवलेस ब्लाउज

जेनिफर इस नीली और सफेद चमकदार साड़ी में बहुत शानदार लग रही हैं. उन्होंने इसे नीले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया. अभिनेत्री इस साड़ी में अभिनेता करण वाही के साथ पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं. साथ उन्होंने साड़ी के साथ गोल्डन इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी हुईं थीं. अपनी लुक को पूरा करने के लिए जेनिफर ने न्यूड मेकअप और बालों को खुले सॉफ्ट-कर्ल हेयरस्टाइल का चुनाव किया.

रेड ऑफ-शोल्डर ब्लाउज

विंगेट इस रेड कलर की प्री-ड्रेप्ड साड़ी में आकर्षक लग रही थीं. उन्होंने इसे ऑफ-शोल्डर स्लीव्स और सेक्विन वर्क वाले कढ़ाई वाले लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया. उन्होंने अपने बालों को पीछे की ओर खींचकर मिड पार्ट का जूड़ा बनाया. अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने गोल्डन इयररिंग्स और बिंदी का चुनाव किया.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?