Home लाइफस्टाइल Gen Z का नया फैशन मंत्र! स्टेटमेंट जूलरी के ये ट्रेंड्स बना रहे हैं उनके हर लुक को सुपर स्टाइलिश

Gen Z का नया फैशन मंत्र! स्टेटमेंट जूलरी के ये ट्रेंड्स बना रहे हैं उनके हर लुक को सुपर स्टाइलिश

by Preeti Pal 7 August 2026, 3:21 PM IST
7 August 2026, 3:21 PM IST
Gen Z का नया फैशन मंत्र! स्टेटमेंट जूलरी के ये ट्रेंड्स बना रहे हैं उनके हर लुक को सुपर स्टाइलिश

Gen Z Jewellery Trends: अगर आपको लगता है कि जूलरी सिर्फ किसी खास मौके पर पहनने की चीज़ है, तो Gen Z की फैशन दुनिया देखकर आपकी सोच बदल सकती है. आज की युवा पीढ़ी के लिए जूलरी सिर्फ गहना नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी दिखाने का सबसे स्टाइलिश तरीका है. यही वजह है कि इस सीजन सिंपल और ट्रेडिशनल डिजाइनों की जगह बोल्ड, कलरफुल और यूनिक स्टेटमेंट जूलरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अब जूलरी बॉक्स में सिर्फ सोने-चांदी के गहने नहीं, बल्कि ऐसे डिज़ाइन शामिल हो रहे हैं जो सोशल मीडिया पर भी शानदार दिखें और हर लुक को बदल दें.

3D जूलरी

3D पैटर्न वाली जूलरी को यंग लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं. फ्लावर, लीफ और आर्टिस्टिक डिज़ाइन वाले नेकलेस और रिंग्स देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं. अगर आप एक ही जूलरी पीस से पूरे लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ये ट्रेंड आपके लिए परफेक्ट है.

रेज़िन जूलरी

फूलों को रेज़िन के अंदर सुरक्षित रखकर बनाई गई जूलरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. हेयर पिन, ईयररिंग्स और पेंडेंट में इस्तेमाल होने वाले ये डिज़ाइन काफी खूबसूरत और फ्रेश लुक देते हैं. ये स्टाइल उन लोगों के लिए है जो सॉफ्ट, नेचुरल और थोड़ा अलग फैशन पसंद करते हैं.

रेखा से विद्या बालन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं Indian Handloom की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर

शेल और पर्ल जूलरी

मोती और सीप से बनी जूलरी अब सिर्फ ट्रेडिशनल लुक तक नहीं रही. आजकल शेल पर्ल ईयररिंग्स और नेकलेस वेस्टर्न से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट तक हर लुक के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. बीच वेकेशन हो या ब्रंच पार्टी, ये ट्रेंड हर जगह फिट बैठता है.

रंग-बिरंगी बीडेड फ्लोरल ज्वेलरी

अगर आपको कलरफुल फैशन पसंद है, तो बीडेड फ्लोरल ज्वेलरी जरूर ट्राई करें। छोटे-छोटे मोती, रंगीन स्टोन और फूलों के डिज़ाइन वाले ब्रेसलेट, ईयररिंग्स और नेकलेस किसी भी सिंपल ड्रेस को तुरंत स्टाइलिश बना देते हैं। यही वजह है कि कॉलेज गर्ल्स और फैशन इंफ्लुएंसर्स के बीच यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो चुका है।

बारोक पर्ल्स

अब गोल और एक जैसे मोतियों की जगह अलग-अलग आकार वाले पर्ल्स फैशन में हैं. इनका अलग शेप ही इस तरह की जूलरी की खासियत है. ये जूलरी क्लासी होने के साथ-साथ मॉडर्न भी लगती है. खास बात ये है कि इस जूलरी को हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है.

चार्म जूलरी

चार्म नेकलेस और चार्म ब्रेसलेट इस समय Gen Z की पहली पसंद बने हुए हैं. इनमें छोटे-छोटे पेंडेंट, दिल, स्टार, पक्षी, चांद या बाकी सिंबल लगाए जाते हैं. ये पहनने वाले की पसंद और पर्सनैलिटी को दिखाते हैं.

इस तीज ट्राई करें Bracelet Mehndi Design, हाथों को मिलेगा जूलरी जैसा खूबसूरत लुक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?