Home लाइफस्टाइल दुल्हन से लेकर दीदी और मम्मी तक, हर किसी को पसंद आएंगे ये 6 शानदार Chooda Set डिज़ाइन

दुल्हन से लेकर दीदी और मम्मी तक, हर किसी को पसंद आएंगे ये 6 शानदार Chooda Set डिज़ाइन

by Preeti Pal 9 July 2026, 1:40 PM IST
9 July 2026, 1:40 PM IST
दुल्हन से लेकर मामी और चाची तक, हर किसी को पसंद आएंगे ये 6 शानदार Chooda Set डिज़ाइन, पहनकर नहीं लगेंगी हीरोइन से कम

Latest Chooda Set Designs: शादी का जोड़ा जितना खास होता है, उतनी ही खास होता है दुल्हन का चूड़ा. आजकल सिर्फ लाल रंग का ही ट्रेंड नहीं है. फैशन के बदलते ट्रेंड के साथ अब मिनिमल से लेकर हैवी और रॉयल लुक वाले चूड़ा सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं. चाहे शादी का दिन हो, मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन या शादी के बाद की पहली पूजा, हर मौके के लिए अलग-अलग स्टाइल के चूड़ा सेट मार्केट में आसानी से मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो इन 6 खूबसूरत चूड़ा सेट में से किसी को भी अपना बना सकती हैं.

क्लासिक रेड

ब्राइडल लुक की बात हो और लाल चूड़े का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये हमेशा ट्रेंड में रहता है. गोल्डन कलीरे और ट्रेडिशनल जूलरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत शानदार लगता है. अगर आप क्लासिक ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो ये सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

पेस्टल चूड़ा सेट

आज की मॉडर्न ब्राइड्स लाइट कलर्स को काफी पसंद कर रही हैं. पिंक, पीच जैसे पेस्टल शेड्स वाले चूड़े सिंपल लेकिन बहुत ही एलिगेंट लुक देते हैं. डे वेडिंग और इंटीमेट फंक्शन के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

दुल्हन के हाथों पर छा जाएंगे ये 6 पाकिस्तानी Mehndi Design, शादी वाले लुक में लग जाएंगे चार चांद

स्टोन और कुंदन वर्क

अगर आप अपने ब्राइडल लुक में थोड़ा रॉयल टच एड करना चाहती हैं, तो कुंदन और स्टोन वर्क वाला चूड़ा सेट बढ़िया रहेगा. ये लहंगे और साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है. आप बिना ज्यादा एक्सेसरीज़ के भी आपका लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं.

पर्ल डिटेलिंग

पर्ल कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. पर्ल डिटेलिंग वाला चूड़ा लाइटवेट होने के साथ-साथ ग्रेसफुल दिखता है. रिसेप्शन, सगाई या शादी के बाद के छोटे-छोटे प्रोग्राम में ये लुक खूब पसंद किया जाता है.

हैवी ब्राइडल चूड़ा

जो लड़कियां अपनी शादी के दिन पूरी तरह ट्रेडिशनल और ग्रैंड लुक चाहती हैं, उनके लिए लंबा और हैवी चूड़ा सेट सबसे अच्छा ऑप्शन है. इसके साथ खूबसूरत कलीरे पूरे ब्राइडल लुक को और भी खास बना देते हैं.

पर्सनलाइज्ड चूड़ा

अगर आप अपने ब्राइडल लुक को थोड़ा अलग बनाना चाहती हैं, तो नेम या इनिशियल वाले कस्टमाइज्ड चूड़ा सेट ट्राई कर सकती हैं. इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम, शादी की तारीख या कोई मैसेज भी लिखवाया जा सकता है.

Anshula Kapoor की शादी बनी फैशन का सेलिब्रिशन! जान्हवी, सोनम, खुशी से लेकर शनाया तक, हर लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?