Wedding Outfit Rewear: शादी के बाद अक्सर सबसे बड़ा सवाल होता है कि, इतना भारी लहंगा, साड़ी या अनारकली अब पहनें तो पहनें कब? शादी में जिस आउटफिट में आप किसी फिल्म स्टार जैसी नजर आ रही थीं, वही कपड़े बाद में अलमारी के किसी कोने में पहुंच जाते हैं. वजह साफ है कि, बहुत ज्यादा ब्राइडल है, दोबारा कैसे पहनें? लेकिन अगर थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाई जाए तो शादी के कपड़े सिर्फ एक दिन के नहीं, बल्कि सालों तक आपकी फैशन स्टोरी का हिस्सा बन सकते हैं.

ब्राइडल लुक से बाहर
आप अपने वेडिंग आउटफिट्स को बार-बार पहन सकती हैं. आप लहंगे को नए अंदाज में किसी खास दोस्त या रिश्तेदार की शादी में पहन सकती हैं. लहंगे के साथ स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर, सिंपल घड़ी और ट्रेडिशनल कड़े पहन सकती हैं. रिजल्ट, वही ब्राइडल लहंगा, लेकिन इस बार पूरा लुक मॉडर्न और शार्प. वैसे भी, शादी के कपड़े सबसे ज्यादा इमोशनल वैल्यू वाले होते हैं. ऐसे में उन्हें अलमारी में बंद रखने के बजाय नए तरीके से पहनना ज्यादा बेहतर है.
जूलरी को बनाइए असली स्टार
अगर पूरा लहंगा दोबारा पहनना मुश्किल लग रहा है, तो शुरुआत जूलरी से कीजिए. शादी की जूलरी सबसे आसानी से रिपीट की जा सकती है. भारी नेकलेस को सिंपल कुर्ते के साथ पहना जा सकता है. शादी के कड़े को प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल किया जा सकता है. इसके अलावा स्टेटमेंट ब्रेसलेट को वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी ब्राइडल जूलरी को बार-बार पहना जा सकता है.

मंदिर की दीवारों से आपके वार्डरोब तक पहुंची Pichwai Saree, जानें कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट डिजाइन
दुपट्टा बदलते ही बदल जाएगा लुक
अपने वेडिंग आउटफिट्स को शुरू से ही लॉन्ग टर्म यूज को ध्यान में रखकर चुनना चाहिए. इसे आप अपने भाई की शादी में दोबारा पहन सकती हैं. हालांकि, इस बार दुपट्टे को सिर पर लेने के बजाय नॉर्मल तरीके से ड्रेप करें और जूलरी को भी बदल दें. इसी तरह अपनी मेहंदी वाली साड़ी को शादी में अलग दुपट्टे, अलग हेयरस्टाइल और नई एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करें. यानी आउटफिट वही, लेकिन अंदाज़ नया.

असली गेमचेंजर
ऐसे कपड़े खरीदें और रखें जिन्हें आप आसानी से मिक्स एंड मैच कर सकें. शादी के लिए ज्यादा आउटफिट खरीदने से बेहतर है तीन-चार बेहतरीन क्वालिटी के पीस चुनें. अच्छे ब्लाउज, खूबसूरत दुपट्टे और क्लासिक स्कर्ट जैसे पीस फ्यूचर में कई तरह से इस्तेमाल हो सकते हैं. वैसे भी, आखिर वेडिंग लहंगा सिर्फ शादी की तस्वीरों की याद नहीं है. सही स्टाइलिंग के साथ वही आउटफिट अगली पार्टी, दोस्त की शादी, फेस्टिवल औऱ यहां तक कि किसी ग्लैमरस डिनर का स्टार बन सकता है.
Kareena Kapoor की साड़ी में अलग ही कहानी! एनिमल प्रिंट से बनारसी तक, देखें बेबो के 5 सबसे हटके लुक्स
