Kareena Kapoor Saree Look: जब बॉलीवुड की फैशन आइकॉन की बात होती है, तो करीना कपूर खान का नाम जरूर लिया जाता है. खास बात ये है कि करीना को हमेशा साड़ी के लिए याद नहीं किया जाता. वो कभी शानदार कुर्ता पहनती हैं, कभी ग्लैमरस काफ्तान और कभी खूबसूरत लहंगा. लेकिन जब वो साड़ी पहनती हैं, तो मामला थोड़ा अलग ही होता है. करीना के साड़ी लुक्स में एक बात कॉमन है और वो है, कुछ हटकर करने का कॉन्फिडेंस. वो ऐसे डिजाइन भी आसानी से कैरी कर लेती हैं, जिन्हें देखकर शायद कोई दूसरी महिला सोचने लगे कि इसे पहनें या नहीं? यही वजह है कि उनके कुछ साड़ी लुक्स आज भी फैशन लवर्स के लिए इंस्पिरेशन बने हुए हैं.

कॉन्सेप्ट साड़ी
करीना ने एक अवॉर्ड फंक्शन में तरुण तहिलियानी की कॉन्सेप्ट साड़ी पहनी थी. इस लुक की सबसे खास चीज थी इसका कोर्सेट ब्लाउज, जिस पर बिदरी मेटल इनले तकनीक से इंस्पायर मोटिफ्स बने हुए थे. मेटैलिक बॉर्डर ने करना कपूर के पूरे लुक को फ्यूचरिस्टिक और रॉयल टच दिया. यानी साड़ी कम और फैशन आर्ट ज्यादा.

एनिमल प्रिंट
अगर कोई एक साड़ी लुक करीना की बोल्ड फ़ैशन पर्सनैलिटी को सबसे ज्यादा दिखाता है, तो वो है उनका एनिमल प्रिंट साड़ी लुक. सब्यासाची की इस तीन पीस साड़ी में मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज और केप था. सिर से पैर तक एनिमल प्रिंट को इतनी आसानी से कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं. लेकिन करीना ने इसे अपने कॉन्फिडेंस से परफेक्ट बना दिया.

Kareena Kapoor ने सिर से पैर तक पहना Mustard कलर, डिजाइनर सूट में दिखा बेबो का देसी अंदाज
बनारसी साड़ी
2024 में करीना ने डिजाइनर अमित अग्रवाल की प्री ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी. डिजाइनर के इस कलेक्शन में पुरानी बनारसी साड़ी को नए अंदाज में रिस्टोर किया गया था. करीना कपूर खान ने ब्लैक साड़ी चुनी, जिसे बारीकी से प्लीट साड़ी गाउन का लुक दिया गया था. उन्होंने ज्वेलरी को काफई सिंपल रखा. करीना ने इस साड़ी के साथ सिर्फ ईयररिंग्स और एक मिनिमल नेकलेस पहना.

पेस्टल लहरिया
कभी-कभी सिंपल साड़ी भी पूरी महफिल लूट सकती है और करीना कपूर इस बात को अच्छी तरह से जानती हैं. उन्होंने हाल ही में पेस्टल कलर वाली शिफॉन लहरिया साड़ी पहनी थी. साड़ी को उन्होंने लेयर डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग के साथ स्टाइल किया. साड़ी के साथ डायमंड जूलरी ने उनके पूरे लुक को और एलिगेंट बना दिया.

सीक्विन साड़ी
करीना का फैशन गेम सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि ट्रेंड से आगे भी चलता है. 2024 में ही उन्होंने मनीष मल्होत्रा की सीक्वन साड़ी पहनी थई. बेबो ने अपनी साड़ी को हॉल्टरनेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था. ये स्टाइल इस साल भी काफी ट्रेंड में है.
मंदिर की दीवारों से आपके वार्डरोब तक पहुंची Pichwai Saree, जानें कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट डिजाइन
