Home लाइफस्टाइल Priyanka Chopra की मां का घरेलू नुस्खा, किसी भी उम्र में घने और चमकदार बालों के लिए ट्राई करें ये Hair Mask

Priyanka Chopra की मां का घरेलू नुस्खा, किसी भी उम्र में घने और चमकदार बालों के लिए ट्राई करें ये Hair Mask

by Preeti Pal 16 June 2026, 12:22 PM IST
16 June 2026, 12:22 PM IST
Priyanka Chopra की मां का घरेलू नुस्खा, किसी भी उम्र में घने और चमकदार बालों के लिए आप भी ट्राई करें ये Hair Mask

Hair Mask: अगर आप भी हेयर फॉल, बेजान बालों या उनकी कम होती चमक से परेशान हैं, तो प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा का घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है. फिल्म प्रोड्यूसर, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्टूडियो एस्थेटिक की को-फाउंडर डॉ. मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक खास DIY हेयर मास्क शेयर किया है, जिसे वो अपने वीकली हेयर केयर रूटीन का खास हिस्सा मानती हैं. करीब 40 साल के एक्सपीरियंस के साथ ब्यूटी और स्किन-हेयर केयर टिप्स देने वाली डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि ये मास्क उनके बालों को स्ट्रॉन्ग, शाइनी और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. यही वजह है कि 73 साल की उम्र में भी उनके बाल घने और खूबसूरत नजर आते हैं.

हेयर मास्क की खासियत?

डॉ. मधु चोपड़ा ने वीडियो में बताया कि वो हर हफ्ते अपने बालों की देखभाल के लिए एक खास पैक तैयार करती हैं. इसमें नारियल का तेल, मेथी दाना, रोजमेरी की टहनी, पके हुए चावल का पानी और चिया सीड्स शामिल होते हैं. उन्होंने बताया कि भिगोए हुए चिया सीड्स इस पैक को जेली जैसा टेक्सचर देते हैं. इससे मास्क बालों में आसानी से लग जाता है और पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह फैल जाता है. डॉ. चोपड़ा का कहना है कि, इन सभी चीजों की थोड़ी-थोड़ी मात्रा मिलाकर तैयार किया गया ये मास्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. वो इसे अपने बालों में लगाकर लगभग एक घंटे तक छोड़ देती हैं और फिर नॉर्मल तरीके से हेयर वॉश करती हैं.

Kangana Ranaut की Bharat Bhagya Vidhata को मिला वीकेंड का सहारा, रविवार को कमाई में उछाल

बदलता ब्यूटी रूटीन

दिलचस्प बात ये है कि ये उनका सिर्फ पहले हफ्ते का हेयर केयर रूटीन है. मधु चोपड़ा ने बताया कि महीने के हर हफ्ते के लिए उनका अलग-अलग रूटीन होता है, जिसे वे आने वाले टाइम में अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करेंगी. वीडियो के आखिर में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, यह मेरे सिर को बालों से भरा रखने में मदद करता है.

स्किन के लिए भी DIY

इससे पहले डॉ. मधु चोपड़ा ने एक घरेलू स्किनकेयर मास्क भी शेयर किया था, जिसे प्रियंका चोपड़ा भी इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने बताया कि वो अपनी स्किन पर साबुन या फेसवॉश का बहुत कम इस्तेमाल करती हैं. बढ़ती उम्र के साथ डेड स्किन सेल्स बढ़ जाते हैं, इसलिए वो टाइम-टाइम पर स्क्रब जरूर करती हैं. मधु चोपड़ा के फेवरेट फेस मास्क में ताजा दही, घर की मलाई, हल्दी और ठंडा दूध शामिल होता है. ड्राई स्किन होने की वजह से वो मलाई का इस्तेमाल करती हैं. इसके अलावा दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को क्लियर और निखारने में मदद करता है. हालांकि, डॉ मधुने सलाह दी कि बहुत गोरी और सेंसिटिव स्किन वाले लोग हल्दी का इस्तेमाल कम मात्रा में करें.

बंटवारे के जख्मों पर मरहम लगाती है इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga, देखने से पहले पढ़ लें मूवी रिव्यू

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?