Red Nails Trend: अगर आप भी त्योहार और फंक्शन पर हमेशा चेरी और बरगंडी कलर की नेल पॉलिश लगा-लगाकर बोर हो चुकी हैं, तो आज आपके लिए इस सीज़न के बेस्ट कलर्स पिक करके लाए हैं.
20 December, 2025
Red Nails Trend: अगर आप कभी नेल सैलून की दीवार पर लगी लाल रंग की ढेरों नेल पॉलिश को देखकर कन्फ्यूज़ हुई हैं, तो आप अकेली नहीं हैं. रेड कलर के इतने शेड्स हैं कि कोई की कन्फ्यूज़ हो सकता है. हालांकि, वोल्केनो, बॉनफायर, कैंडी, रूबी पोर्ट जैसे नामों के बीच इस बार जो शेड सबसे ज्यादा ट्रेंड मे है, वो है ब्रिक रेड. इस फेस्टिव और हॉलीडे सीज़न के लिए ये कलर नया भी है और क्लासिक भी.

रेड की ब्यूटी
लाल रंग को ब्यूटी की दुनिया में हमेशा से एक परफेक्ट कलर माना गया है. रेड लिपस्टिक हो या ब्लश, रेड कलर एकदम से लुक को पॉलिश्ड बना देता है. अब जैसे-जैसे मौसम ठंडा हो रहा है और हमारे कपड़े कोज़ी होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे डार्क और सॉफ्ट टोन वाले कलर्स की डिमांड भी बढ़ रही है. खासकर नेल आर्ट में. लेकिन इस बार चेरी रेड, रूबी या बरगंडी से हटकर लड़कियां कुछ नया ट्राई कर रही हैं.
यह भी पढ़ेंः शादी-ब्याह के लिए बेस्ट हैं Silver Bangle, डिज़ाइन ऐसे जो आपके हर लुक को बना दें खास

ब्रिक रेड
ब्रिक रेड एक ऐसा शेड है जो मिट्टी और ईंट के रंग से इंस्पायर्ड है. इसमें हल्का सा ऑरेंज और टेराकोटा टच होता है, जो इसे बहुत एलिगेंट और सटल बनाता है. यही वजह है कि ये कलर इस फेस्टिव सीज़न में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. ये शेड न तो बहुत ब्राइट लगता है और न ही बहुत डार्क, इसलिए ये फेस्टिव सीज़न की कोज़ी फील के साथ परफेक्ट बैठता है. वैसे, ब्रिक रेड नेल्स का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये हर आउटफिट के साथ मैच करता है. चाहे आप ग्रीन, कोबाल्ट ब्लू या क्रीम कलर का स्वेटर पहनें, या फिर एक सिंपल ब्लैक ड्रेस, ये रंग हर लुक में चार चांद लगा देता है.
स्टाइलिंग टिप
अगर आप भी सेलिब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं, तो सबसे पहले नाखूनों की अच्छी तरह क्लीन करें. इसके बाद ब्रिक रेड शेड लगाएं और ऊपर से ग्लॉसी टॉप कोट लगाकर फिनिश दें, ताकि शाइन भी आए और नेल पॉलिश लंबे समय तक टिकी रहे. लंबे हों या छोटे नाखून, ब्रिक रेड हर लेंथ पर अच्छा लगता है. यानी इस हॉलीडे सीज़न, चेरी और बरगंडी को थोड़ा आराम दीजिए और ब्रिक रेड के साथ अपने नेल लुक को नया ट्विस्ट दीजिए. वैसे, ब्रिक रेड कलर सिर्फ नेल्स तक सीमित नहीं है. ब्यूटी वर्ल्ड में ये शेड लिपस्टिक में भी ट्रेंड कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः Kashmiri Suit की खूबसूरती से पश्मीना की गर्माहट तक, इन Kurta Set के साथ बनाएं अपनी सर्दियों को सुंदर
