Home लाइफस्टाइल पैरों की खूबसूरती में लगाएं स्टाइल का तड़का, ये Silver Bichiya डिजाइन हैं हर किसी के लिए परफेक्ट

पैरों की खूबसूरती में लगाएं स्टाइल का तड़का, ये Silver Bichiya डिजाइन हैं हर किसी के लिए परफेक्ट

by Preeti Pal 8 August 2026, 11:24 AM IST
8 August 2026, 11:24 AM IST
पैरों की खूबसूरती में लगाएं स्टाइल का तड़का, ये Silver Bichiya डिजाइन हैं हर किसी के लिए परफेक्ट

Silver Bichiya Designs: बिछिया सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि शादीशुदा महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा भी है. साड़ी हो, सूट हो या फिर कुर्ती-पलाजो, पैरों में खूबसूरत बिछिया पहनते ही लुक में एक अलग ही ग्रेस आ जाता है. अगर आप भी अपनी पुरानी बिछिया को बदलकर कुछ नया और ट्रेंडी पहनने का सोच रही हैं, तो सिल्वर बिछिया के ये डिजाइन आपके काम आ सकते हैं. आजकल बाजार में बिछिया के बहुत सारे डिजाइन मौजूद हैं. इनमें सिंपल प्लेन पैटर्न से लेकर स्टोन वर्क और ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर तक के ऑप्शन मिल जाते हैं. आज आपके लिए कुछ बेस्ट डिजाइन्स ढूंढ़कर लाए हैं.

प्लेन सिल्वर बिछिया

अगर आपको ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं है और रोजाना पहनने के लिए कुछ एलिगेंट तलाश रही हैं, तो प्लेन सिल्वर बिछिया बढ़िया ऑप्शन हैं. इनका डिजाइन बहुत सिंपल होता है, लेकिन पैरों में पहनने पर काफी खूबसूरत दिखता है. इन्हें किसी भी तरह के कपड़ों के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है.

स्टोन वाली बिछिया

थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहिए, लेकिन बहुत ज्यादा हैवी जूलरी नहीं पहनना चाहतीं? ऐसे में स्टोन वाली सिल्वर बिछिया ट्राई कर सकती हैं. छोटे-छोटे स्टोन बिछिया को खूबसूरत हैं. इन्हें ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पहनें या किसी छोटे फंक्शन में.

इस तीज ट्राई करें Bracelet Mehndi Design, हाथों को मिलेगा जूलरी जैसा खूबसूरत लुक

ऑक्सिडाइज्ड बिछिया

अगर आपका स्टाइल थोड़ा हटकर है, तो ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर बिछिया आपके लिए है. बीड्स, घुंघरू और डिटेलिंग वाला डिजाइन इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ खूब अच्छा लगता है. कुर्ता-पलाजो, लॉन्ग स्कर्ट या एथनिक ड्रेस के साथ आप इन्हें आराम से स्टाइल कर सकती हैं.

बिग साइज बिछिया

बड़े फंक्शन, जैसे शादी या रिसेप्शन के लिए आज बिग साइज बिछिया भी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह की बिछिया काफी रॉयल लुक देती हैं. इन्हें आप अपनी हैवी साड़ियों, सूट या फिर लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

बिछिया खरीदते समय सिर्फ डिजाइन देखकर फैसला न करें. ये देखें कि उसका शेप आपकी उंगली के लिए कंफर्टेबल है या नहीं. बहुत टाइट बिछिया लंबे समय तक पहनने में परेशानी दे सकती है. एडजस्टेबल डिजाइन रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छे रहते हैं. इन सबके अलावा सिल्वर की क्वालिटी और फिनिश पर भी ध्यान दें.

Gen Z का नया फैशन मंत्र! स्टेटमेंट जूलरी के ये ट्रेंड्स बना रहे हैं उनके हर लुक को सुपर स्टाइलिश

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?