Home लाइफस्टाइल Alia Bhatt का पिंक पटाखा लुक, बेटी राहा से मैच करती दिखीं एक्ट्रेस; ट्रेडिशन में लगाया स्टाइल का तड़का

Alia Bhatt का पिंक पटाखा लुक, बेटी राहा से मैच करती दिखीं एक्ट्रेस; ट्रेडिशन में लगाया स्टाइल का तड़का

by Preeti Pal 25 September 2026, 3:39 PM IST
25 September 2026, 3:39 PM IST
Alia Bhatt का पिंक पटाखा लुक, बेटी राहा से मैच करती दिखीं एक्ट्रेस; ट्रेडिशनल अंदाज में लगाया स्टाइल का तड़का

Alia Bhatt Festive Look: गणेश चतुर्थी का मौका हो और बॉलीवुड सितारों के फैशन की बात ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. इस बार त्योहार के मौके पर आलिया भट्ट ने अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक से फैशन लवर्स का ध्यान खींच लिया. घर पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के लिए आलिया ने हाउस ऑफ मसाबा का कस्टम पिंक कुर्ता सेट पहना, जिसमें ट्रेडिशनल डिटेलिंग के साथ मॉडर्न पैटर्न का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला.

पिंक के कई शेड्स

आलिया का पूरा आउटफिट एक ही कलर फैमिली के अलग-अलग शेड्स में तैयार किया गया था. ब्लश पिंक से लेकर रानी पिंक और रोज पिंक तक, हर शेड ने लुक में और खूबसूरती एड की. उनका कुर्ता पैचवर्क एम्ब्रॉयडरी से सजा था. इसका फिट एंड फ्लेयर पैटर्न और असिमेट्रिक हाई लो हेमलाइन बाकी ट्रेडिशनल कुर्तों से थोड़ा अलग बना रही थी. आउटफिट में इस्तेमाल किया गया टिश्यू फैब्रिक हल्की चमक दे रहा था. वहीं, हाउस ऑफ मसाबा के सिग्नेचर पान फूल और पंख मोटिफ ने इसमें रॉयल टच जोड़ दिया.

रानी पिंक फर्सी पैंट

आलिया ने कुर्ते के साथ रानी पिंक रंग की फर्सी पैंट पेयर की. पैंट के हेमलाइन पर की गई एम्ब्रॉयडरी ने पूरे लुक को और एलिगेंट बना दिया. इसके साथ उनका पैचवर्क टिश्यू दुपट्टा भी खास था. इसमें चारों कोनों पर क्रिस्टल बीडेड टैसल्स लग हुए थे. इसने आउटफिट में फेस्टिव ग्लैमर जोड़ दिया. पूरे आउटफिट की शेप बटरफ्लाई से इंस्पायर्ड थी, जो आलिया की सॉफ्ट और एलिगेंट स्टाइलिंग के साथ खूब जंच रही थी.

शादी का लहंगा अलमारी में बंद क्यों? इन 3 ट्रिक्स से Wedding Outfit को दें नया स्टाइल

राहा से मैच करतीं आलिया

आलिया के इस लुक की सबसे प्यारी बात ये रही कि उनकी बेटी राहा भी पिंक आउटफिट में नजर आईं. राहा के कपड़ों में गोल्ड डिटेलिंग थी, जो आलिया के लुक के गोल्ड एलिमेंट्स से खूबसूरती से मैच कर रही थी. मां-बेटी की ये ट्विनिंग फेस्टिव सीजन के लिए एक बहुत प्यारा फैशन मोमेंट बन गई.

जूलरी और मेकअप

आलिया ने अपने लुक को ज्यादा हैवी बनाने के बजाय मिनिमल जूलरी चुनी. गोल्ड डिटेलिंग उनके आउटफिट, जूलरी और फुटवियर के साथ अच्छी तरह मैच हो रही थी. पिंक डिटेल वाले ईयररिंग्स ने लुक को बैलेंस किया, जबकि एमराल्ड ग्रीन रिंग ने पूरे पिंक लुक में एक खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट जोड़ दिया. आलिया के सिग्नेचर नो मेकअप मेकअप स्टाइल ने पूरे लुक को कम्पलीट किया.

हर Festive इनविटेशन के लिए एकदम परफेक्ट फुटवियर, पुरानी गोल्डन हील्स को इस बार दें ब्रेक!

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?