Home लाइफस्टाइल हर Festive इनविटेशन के लिए एकदम परफेक्ट फुटवियर, पुरानी गोल्डन हील्स को इस बार दें ब्रेक!

हर Festive इनविटेशन के लिए एकदम परफेक्ट फुटवियर, पुरानी गोल्डन हील्स को इस बार दें ब्रेक!

by Preeti Pal 25 September 2026, 1:44 PM IST
25 September 2026, 1:44 PM IST
हर Festive इनविटेशन के लिए एकदम परफेक्ट फुटवियर, पुरानी गोल्डन हील्स को इस बार दें ब्रेक!

Festive Footwear: फेस्टिव सीजन आते ही कपड़ों की तैयारी शुरू हो जाती है. साड़ी प्रेस हो चुकी है, लहंगे का ब्लाउज भी फिट आ गया है और जूलरी भी जरूरत के हिसाब से चुन ली गई है. लेकिन जब बात फुटवियर की आती है तो अक्सर उसे आखिरी वक्त के लिए छोड़ दिया जाता है. नतीजा? वही पुरानी गोल्डन हील्स हर आउटफिट के साथ नजर आती हैं. जबकि इस फेस्टिव सीजन फुटवियर को भी थोड़ा अटेंशन मिलना चाहिए. सुबह की पूजा से लेकर शाम की फैमिली पार्टी और देर रात तक चलने वाले कॉकटेल तक, हर मौके का अपना अलग मूड होता है. ऐसे में एक ही फुटवियर हर जगह फिट बैठे, ये जरूरी नहीं. इस बार जूती से लेकर प्लेटफॉर्म और स्नीकर्स तक, कई ऐसे ऑप्शन हैं जो आपके फेस्टिव लुक को और खास बना सकते हैं.

एम्ब्रॉयडर्ड जूती

फेस्टिव फैशन की दुनिया में जूतियों की अपनी खास जगह है. भारी-भरकम डिजाइन की जगह इस बार हल्की एम्ब्रॉयडरी, खूबसूरत फैब्रिक और यूनिक पैटर्न वाली जूती ट्राई करें. इसे लहंगे के साथ पहनना तो क्लासिक है ही, लेकिन सिल्क कुर्ते और ट्राउजर के साथ भी ये शानदार लगेगी. सबसे अच्छी बात, फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी इन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है.

प्लेटफॉर्म हील

अगर आपको थोड़ा ग्लैमरस और हाई-फैशन लुक पसंद है तो प्लेटफॉर्म हील्स आपके लिए है. लहंगे या साड़ी के नीचे से झांकती हुई लंबी प्लेटफॉर्म हील्स पूरे लुक को एलिगेंट बना सकती हैं. वेलवेट, ब्रोकेड और मेटैलिक शेड्स इसे और ज्यादा फेस्टिव टच देते हैं.

Kareena Kapoor की साड़ी में अलग ही कहानी! एनिमल प्रिंट से बनारसी तक, देखें बेबो के 5 सबसे हटके लुक्स

कलरफुल कोल्हापुरी

कोल्हापुरी का नाम सुनते ही ट्रेडिशनल लुक याद आता है, लेकिन इस बार इसे थोड़ा मॉडर्न अंदाज में पहनें. सिंपल लेदर कोल्हापुरी को हैवी साड़ी के साथ पेयर करें या फिर कोई चटख रंग चुनें. अगर आपका आउटफिट काफी सटल है तो रंगीन कोल्हापुरी पूरे लुक में एक खूबसूरत पॉप जोड़ सकती है.

फेस्टिव स्नीकर्स

स्नीकर्स को सिर्फ कैजुअल कपड़ों के साथ पेयर करने का जमाना गया. लहंगे या कुर्ता सेट के साथ मेटैलिक, एम्ब्रॉयडर्ड या किसी ब्राइट कलर के स्नीकर्स पहनकर आप अपने लुक को कूल बना सकती हैं.

किटन हील

डिनर, कार्ड पार्टी या ऐसी छोटी-मोटी फेस्टिव गेदरिंग जहां बहुत ज्यादा सजना-धजना जरूरी न हो, वहां के लिए किटन हील शानदार ऑप्शन है. पॉइंटेड म्यूल या स्लिंगबैक किटन हील कुर्ता सेट के साथ स्मार्ट लुक क्रिएट करती है. यानी इस फेस्टिव सीजन बस कपड़ों और जूलरी पर ही फोकस न करें. सही फुटवियर आपके पूरे लुक का मूड बदल सकता है.

शादी का लहंगा अलमारी में बंद क्यों? इन 3 ट्रिक्स से Wedding Outfit को दें नया स्टाइल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?