Yash Wife Radhika Pandit: साउथ एक्टर यश की पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित अपनी सादगी और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. खास बात ये है कि उनकी फिटनेस का राज कोई मुश्किल डाइट या घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं है. राधिका ने एक बार अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बताया था कि वो जिम जाने की शौकीन नहीं हैं. इसके बजाय वो डांस, योग, वॉक और नॉर्मल एक्टिविटी को अपनी फिटनेस का हिस्सा बनाती हैं. उनका फोकस सिर्फ स्लिम दिखने पर नहीं, बल्कि हेल्दी और एक्टिव रहने पर है.
जरूरी है एक्टिव रहना
राधिका के मुताबिक फिटनेस का मतलब सि्र्फ जिम जाकर ट्रेडमिल पर दौड़ना नहीं है. उन्हें जिम का एक जैसा और बोरिंग वर्कआउट पसंद नहीं है. इसके बजाय वो डांस, जुम्बा, सूर्य नमस्कार और खुले मैदान में वॉक करना पसंद करती हैं. उन्होंने ये भी बताया था कि वो रोज करीब 30 से 40 मिनट किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने की कोशिश करती हैं. यानी अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो भी फिटनेस के लिए रास्ता निकाला जा सकता है. तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना, घर पर डांस करना या योग करना भी आपकी रोज की एक्टिविटी का हिस्सा बन सकता है.
खाने में बैलेंस
राधिका का फिटनेस मंत्र सिर्फ एक्सरसाइज तक सीमित नहीं है. वो खाने में भी बैलेंस रखने पर जोर देती हैं. वो डाइटिंग में यकीन नहीं करतीं और खाने में ज्यादा पाबंदियां लगाने के बजाय बैलेंस पर ध्यान देती हैं. उनकी डाइट भी बहुत ज्यादा फैंसी नहीं है. नाश्ते में इडली और पोहा जैसे साउथ इंडियन फूड पसंद हैं. वहीं, स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स और फल शामिल रहते हैं. रात का खाना राधिका हल्का रखने की कोशिश करती हैं
खुश रहना भी जरूरी
राधिका की सोच में फिटनेस सिर्फ शरीर को शेप में रखने का नाम नहीं है. वो खुद को खुश और तनावमुक्त रखने को भी जरूरी मानती हैं. पढ़ना, अपनी पसंद का म्यूज़िक सुनना और अच्छी फिल्म देखना उनके रिलैक्स करने के तरीकों में शामिल रहा है. राधिका की फिटनेस जर्नी से सबसे आसान सीख यही मिलती है कि खुद को फिट रखने के लिए हर दिन कोई बड़ा टारगेट बनाना जरूरी नहीं है. छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा फर्क ला सकती हैं. रोज थोड़ा चलना, पसंद की एक्सरसाइज करना, खाने में ओवरईटिंग से बचना और एक्टिव रहना आपकी फिटनेस को लंबे समय तक बनाए रखता है. हालांकि, हर किसी की बॉडी और जरूरत अलग होती है. इसलिए किसी सेलिब्रिटी की डाइट या फिटनेस रूटीन को फॉलो करने की बजाय फिटनेस कोच की सलाह लेना बेहतर रहता है.
