Cotton Saree for Summer: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ा चैलेंजिंग होता है कपड़े चुनना. ऐसा आउटफिट जो स्टाइलिश भी लगे और पूरे दिन कंफर्टेबल भी रखे. ऐसे में सॉफ्ट कॉटन साड़ियां हर बार सबसे बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आती हैं.हल्की, एयरी और कंफर्टेबल ये साड़ियां सिर्फ ट्रेडिशनल लुक ही नहीं देतीं, बल्कि डेली वियर फैशन को भी स्टाइलिश बना देती हैं.

सॉफ्ट कॉटन
हैवी कढ़ाई वाली साड़ियों और सिल्क ड्रेप्स की अपनी जगह है, लेकिन सॉफ्ट कॉटन साड़ी की बात ही अलग होती है. ये बॉडी पर हल्की महसूस होती है, आसानी से कैरी हो जाती है और बिना ज्यादा मेहनत किए एलिगेंट लुक देती है. ऑफिस जाना हो, ब्रंच डेट, घर में पूजा या दोस्तों के साथ आउटिंग, कॉटन साड़ी हर मौके पर फिट बैठती है.

मलमल कॉटन
अगर आप पहली बार कॉटन साड़ी खरीदने का सोच रही हैं, तो सबसे पहले फैब्रिक को समझना जरूरी है. मलमल कॉटन अपने सॉफ्ट टैक्सचर और लाइटवेट के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि ये फैब्रिक गर्मियों के लिए परफेक्ट रहता है.
यह भी पढ़ेंःJanhvi Kapoor का साड़ी कलेक्शन! कभी मोतियों की चमक, कभी रॉयल ज़री; पहनकर आप भी हर लुक में लगें प्यारी

जामदानी कॉटन
जामदानी कॉटन साड़ियां थोड़ा ट्रेडिशनल और क्लासी लुक देती हैं. वहीं हैंडलूम कॉटन साड़ियों में हल्का टेक्सचर होता है, जो ऑफिस या फॉर्मल लुक के लिए शानदार रहता है. अगर आपको हल्की और थोड़ी ट्रांसपेरेंट साड़ियां पसंद हैं, तो कोटा कॉटन एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं कॉटन-सिल्क ब्लेंड साड़ियां उन लोगों के लिए सही हैं जो सिंपल के साथ थोड़ा शाइन भी चाहते हैं.

लाइट कलर्स
कॉटन साड़ियों की सबसे खास बात इनके कलर होते हैं. व्हाइट, इंडिगो ब्लू, पिंक, ग्रीन और येलो कलर गर्मियों में काफी खूबसूरत लगते हैं. स्ट्राइप्स, चेक्स और पतले बॉर्डर वाली साड़ियां भी काफी ट्रेंड में हैं. इन्हें आप अलग-अलग तरह के ब्लाउज के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं.

ब्लाउज डिजाइन
ब्लाउज की स्टाइलिंग पूरी साड़ी का लुक बदल सकती है. मैचिंग ब्लाउज के साथ कॉटन साड़ी क्लासिक और एलिगेंट लगती है. वहीं, अगर इसे टैंक टॉप या स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना जाए तो लुक काफी मॉडर्न बन जाता है. आजकल कई लड़कियां कॉटन साड़ी को शर्ट या प्लेन टी-शर्ट के साथ भी स्टाइल कर रही हैं. आप भी फ्यूजन लुक के लिए इन्हें ट्राई कर सकती हैं.
यह भी पढ़ेंः इस Season छा जाएंगी ये साड़ियां, पहनकर Wedding Guests को फंक्शन में मिलेगा रॉयल लुक
