Home लाइफस्टाइल 40 की उम्र में भी दिखेंगी जवां, बस रूटीन में शामिल करें ये आदतें

40 की उम्र में भी दिखेंगी जवां, बस रूटीन में शामिल करें ये आदतें

by Rashmi Rani 28 January 2024, 3:29 PM IST (Updated 30 January 2025, 5:19 PM IST)
28 January 2024, 3:29 PM IST (Updated 30 January 2025, 5:19 PM IST)
Some Effective Home Remedies for Remove Aging Skin - Live Times

28 Jan 2024

जानिए कुछ कारगर घरेलू नुस्खे

Glowing Skin Tips: हर कोई लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बने रहने की ख्वाहिश रखता है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। इस वजह से चेहरा डल और बेजान लगने लगता है। इसी वजह से बढ़ती उम्र में स्किन का खास ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है। ऐसे में आपको स्किन केयर में एंटी एजिंग क्रीम के साथ-साथ कुछ कारगर घरेलू नुस्खे भी शामिल करने चाहिएं, जिससे आपकी स्किन बढ़ती उम्र में भी खूबसूरत और जवां नजर आए । चलिए जानते हैं कुछ कारगर घरेलू नुस्खे…

फेशियल क्यों है जरूरी

अगर आप स्किन को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो फेशियल को अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। हर 15 दिन में अगर आप फेशियल करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर कसाव और चमक बनी रहती है। अगर आप चाहें तो फेशियल के लिए घरेलू चीजों का भी उपयोग कर सकते हैं।

रोज वॉटर एंटी ऑक्सीडेंट्स से है भरपूर

गुलाब जल कई ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे आपकी स्किन को बेहतरीन लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो स्किन केयर में गुलाब जल, कच्चा दूध, एलोवेरा जेल, पपीता और गुलाब की पत्तियां शामिल कर सकती हैं। ये सारी चीजें आपकी स्किन को साफ और मुलायम बनाने में मदद करती हैं।

अच्छे अंडर आई मास्क का करें इस्तेमाल

आज के समय में बिजी लाइफ के चलते लोगों को आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या पैदा होने लगती है। ऐसे में कई बार फाइन लाइन्स और रिंकल्स भी उभरने लगते हैं। इसलिए आप किसी भी अच्छे अंडर आई मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके डार्क सर्कल्स कम होते हैं बल्कि आंखों को भी राहत प्रदान होती है।

स्किन को हाइड्रेट रखें

अगर आप सोफ्ट और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखते हैं तो इसके लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपकी स्किन डीप नरिश बनी रहती है। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में विटामिन ए, सी और ई रिच फूड जरूर शामिल Diकरने चाहिए।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

यह भी पढ़ें: लंबे समय तक रहना है जवां तो इन 5 चीजों को आज से ही कर लें रुटीन में शामिल

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?