Silver Rakhi for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज जाते हैं. अगर इस बार भाई की कलाई पर कुछ ऐसा बांधना चाहती हैं जो खास, स्टाइलिश और लंबे समय तक याद रहे, तो चांदी की राखी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. खास बात ये है कि इसके लिए जेब पर बहुत ज्यादा बोझ डालने की जरूरत भी नहीं है. आपको 1000 से 1500 रुपये के बजट में कई खूबसूरत डिजाइन मिल सकते हैं. चांदी की राखियों में पारंपरिक डिजाइन से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक, कई ऑप्शन मिल जाते हैं. यानी भाई की पसंद चाहे ट्रेडिशनल हो या सिंपल और स्मार्ट, कोई न कोई डिजाइन जरूर पसंद आ जाएगा.

ओम वाली राखी
अगर आपके भाई को पारंपरिक चीजें पसंद हैं, तो ओम डिजाइन वाली सिल्वर राखी शानदार लगेगी. इसमें बीच में ओम का डिजाइन होता है. लाल या पीले रंग के धागे के साथ चांदी का ये कॉम्बिनेशन भाई की कलाई पर बहुत प्यारा लगेगा.
गणेश जी वाली राखी
कुछ ऐसा चाहिए जिसमें खूबसूरती के साथ पारंपरिक टच भी हो? तो गणेश जी वाली चांदी की राखी अच्छी रहेगी. इसमें चांदी से बने छोटे गणेश जी के डिजाइन को रंगीन धागा होता है. सिंपल चीजें पसंद करने वाले भाई के लिए ये एक प्यारा गिफ्ट होगा.
Raksha Bandhan पर बहन को क्या गिफ्ट दें? ये 6 शानदार आइडियाज जीत लेंगे उसका दिल
रुद्राक्ष राखी
अगर भाई की पसंद थोड़ी हटकर है, तो ओम और रुद्राक्ष वाली राखी पर नजर डालें. बीच में सिल्वर ओम और दोनों तरफ रुद्राक्ष इसे काफी हटके लुक देते हैं. कई डिजाइन देखने में छोटे ब्रेसलेट जैसे भी लगते हैं.

सिंपल राखी
हर भाई को भारी या ज्यादा डिजाइन वाली राखी पसंद हो, ये जरूरी नहीं. ऐसे में सिंपल सिल्वर राखी अच्छी रहेगी. इस तरह की राखियां मिनिमल और स्टाइलिश लुक देती हैं. ऑफिस जाने वाले या सिंपल स्टाइल पसंद करने वाले भाई के लिए ये डिजाइन बेहतरीन रहेगा.
स्वास्तिक डिजाइन
अगर आपको पारंपरिक डिजाइन पसंद हैं, तो स्वास्तिक वाली सिल्वर राखी भी भाई के लिए ले सकती हैं. छोटा सा चांदी का स्वास्तिक और रंगीन धागा मिलकर इसे सुंदर और क्लासी लुक देता है. लाल या पीले धागे के साथ ये डिजाइन और भी प्यारा लगता है.

इन बातों का रखें ध्यान
चांदी की राखी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन देखकर खुश न होना. उसकी सिल्वर प्योरिटी की जानकारी जरूर लें. अगर आप 925 सिल्वर वाली राखी खरीद रही हैं, तो उसकी मार्किंग भी देखें.
Gold Tops के ये नए डिजाइन हैं कुछ ज्यादा ही खूबसूरत, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक पर लगेंगे शानदार
