Home राज्य हड़ताल के बीच तमिलनाडु में 80 प्रतिशत बसों की आवाजाही शुरू

हड़ताल के बीच तमिलनाडु में 80 प्रतिशत बसों की आवाजाही शुरू

by Farha Siddiqui 9 January 2024, 4:30 PM IST (Updated 30 July 2025, 3:39 PM IST)
9 January 2024, 4:30 PM IST (Updated 30 July 2025, 3:39 PM IST)
tamilnadu bus strike

09 January 2024  

परिवहन संघों की हड़ताल के बीच बसों का परिचालन शुरू

तमिलनाडु में करीब 80 प्रतिशत बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और कन्याकुमारी जिलों समेत, राज्य के कईं हिस्सों में सरकार की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को आवाजाही में हो रही परेशानियां अब कुछ कम हो जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई में एमटीसी के अधिकारियों ने ये सुनिश्चित किया है कि, बसों का सामान्य रूप से संचालन हो, और हड़ताल से यात्रियों पर ज्यादा असर न पड़े। उन्होने कहा कि बसों का तय वक्त पर सुबह 6 बजे से संचालन किया जा रहा है, और यात्रियों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं।

आपको बता दें कि व्यापार संघों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों के घोषणापत्र को लागू करने की मांग को लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया था। उनकी मांगो में बढ़ी हुई सैलरी, खाली पदों को भरना, और सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ता जारी करना शामिल है।

गौरतलब है कि इस हड़ताल का आह्वान मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके और  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने किया है।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?