Delhi Women police Station: राजधानी दिल्ली को अपना पहला महिला पुलिस स्टेशन मिल गया है. शुक्रवार को नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में देश की राजधानी का पहला महिला पुलिस स्टेशन खोला गया. इसका मकसद महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों से निपटने के तरीके को बेहतर बनाना है. दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन कॉम्प्लेक्स में दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा की मौजूदगी में पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया.
महिलाओं के खिलाफ अपराध पर फोकस
अधिकारियों ने बताया कि यह नया पुलिस स्टेशन दिल्ली का पहला ऐसा पुलिस स्टेशन है जिसमें पूरी तरह से महिलाएं हैं, जो शहर में जेंडर के प्रति ज्यादा सेंसिटिव पुलिसिंग सिस्टम बनाने की दिशा में एक बड़ी तरक्की है. यह पुलिस स्टेशन महिलाओं के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों, जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, पीछा करना और मारपीट के मामलों की रोकथाम, जांच और समाधान पर खास ध्यान देने के साथ बनाया गया है. पुलिस स्टेशन में जांच करने वाले अधिकारी से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक, सभी कर्मचारी महिलाएं हैं.
VIDEO | Delhi LG Taranjit Singh Sandhu inaugurates first all-women police station in Sabzi Mandi.#DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/nmefDhiDij
अन्य जगहों पर भी खोले जाएंगे महिला पुलिस स्टेशन
पुलिस ने यह भी बताया कि स्टेशन जागरूकता प्रोग्राम चलाएगा, काउंसलिंग देगा और अभियान में जनता की भागीदारी को मजबूत करने और महिलाओं के अधिकारों और कानूनी उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहल करेगा. अभी यह एक पायलट प्रोजेक्ट है. जैसे कुछ चुने हुए जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन बनाए गए थे और बाद में दूसरे जिलों में भी बढ़ाए गए, वैसे ही अन्य जिलों में “ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन” बनाए जाएंगे. हालांकि, ऐसा करने के लिए दिल्ली पुलिस में महिलाओं की संख्या, जो अभी कम है उसे बढ़ाना होगा.
उपराज्यपाल के निर्देश पर बना पुलिस स्टेशन
अधिकारियों ने बीते दिनों महिलाओं के लिए समर्पित पुलिस स्टेशन की मांग की थी, क्योंकि सीएडबल्यू केवल वैवाहिक विवाद और दहेज से जुड़े अपराधों का ही निपटारा कर सकता है. इसके बाद उपराज्यपाल ने महिला पुलिस स्टेशन बनाए जाने का निर्देश जारी किया था. उपराज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में दिल्ली में महिलाओं के लिए समर्पित थाने की शुरुआत की जाए ताकि शिकायतों का निपटारा करने में देरी ने हो. बता दें, दिल्ली पहला ऐसा राज्य नहीं है, जहां ऐसा पहला महिला पुलिस स्टेशन बनाया गया है. यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में भी इस तरह के ऑल विमेन पुलिस स्टेशन पहले से मौजूद हैं.
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेरः संख्या बल में पीछे रहकर भी जीते NDA समर्थित नाथवानी
News Source: PTI
