Home राज्य नवरात्रि में बदमाशों के लिए काली बनी तनिष्का, फोन छीनने वाले चोरों को पकड़ा, दिल्ली पुलिस ने की तारीफ

नवरात्रि में बदमाशों के लिए काली बनी तनिष्का, फोन छीनने वाले चोरों को पकड़ा, दिल्ली पुलिस ने की तारीफ

by Live Times
0 comment
Girl Catches Phone Snatchers

Girl Catches Phone Snatchers: साउथ दिल्ली में बदमाशों ने मंदिर जा रही तनिष्का नाम की लड़का का फोन छीन लिया, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उन्होंने अपने लिए ही गड्ढा खोद लिया है. पढ़ें तनिष्का की बाहदुरी की पूरी कहानी.

  • दिल्ली से प्रशांत त्रिपाठी की रिपोर्ट

24 March, 2026

कहावत है कि दिल में जज्बा हो तो आपको कोई हरा नहीं सकता. साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर की 26 साल की तनिष्का ने अपनी हिम्मत से स्नैचर को मूहतोड जवाब दिया. 19 मार्च को दोपहर 3 बजे, जब तनिष्का BRT रोड पर कालकाजी मंदिर जा रही थीं, तो स्कूटर पर सवार दो लड़कों ने उनका फोन छीन लिया. इसके बाद वह तुरंत हरकत में आईं और ई-रिक्शा से बदमाशों का पीछा किया, आने-जाने वालों को बुलाकर उन्हें घेर लिया. काफी देर तक पीछा करने के बाद उसने अपना फोन वापस लिया और पुलिस के आने तक दोनों को पकड़े रखा.

पुलिस के आने तक बहादुरी से किया पीछा

उसकी निडरता को देखकर बदमाश भी डर गए थे. बदमाशों को लगा की नवरात्रि में शायद काली माता प्रकट हो गई है. हालत यह है कि जब तनिष्का ने बदमाशों का कॉलर पकड़ा तो बदमाश डर के मारे भागने की कोशिश भी नहीं कर पाए. दिल्ली पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, केस दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के आला अधिकारियों ने जब इस पूरी घटना को सुना तो वह भी इस युवती के साहस देख दंग रह गए. दिल्ली पुलिस ने लड़की को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया.

लड़कियों को मिलेगी प्रेरणा

23 मार्च, 2026 को DCP साउथ डिस्ट्रिक्ट ने तनिष्का को एक खास समारोह में सम्मानित किया, जिसमें सीनियर अधिकारी मौजूद थे, और उनकी असाधारण बहादुरी, तेज सोच और पुलिस की कोशिशों में अहम भूमिका को पहचान दी. डीपी अनंत मित्तल ने कहा कि यह पहचान साउथ डिस्ट्रिक्ट के नागरिकों की बहादुरी का सम्मान करने और क्राइम के खिलाफ हमारी लड़ाई में जनता और पुलिस के बीच के रिश्ते को मजबूत करने के वादे को दिखाती है.

तनिष्का का निडर स्टैंड हर जगह की युवा महिलाओं के लिए गलत कामों के खिलाफ हिम्मत से काम लेने के लिए एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण है. जाहिर है नवरात्रि का पर्व चल रहा है ऐसे में इन बदमाशों को यह सदैव याद रहेगा कि महिलाओं को कमजोर समझना उनके लिए खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें- पर्यावरण और विकास: 1.03 लाख करोड़ का बजट, रेखा ने ‘मुफ्त की संस्कृति’ को बताया विकास में बाधा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?