MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मजबूत नेतृत्व और संकल्प से अब मध्य प्रदेश की सडक़ों पर सुगम सफर का नया युग शुरू हो चुका है. भोपाल के भेल दशहरा मैदान से सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर एक साथ 351 नई-नवेली बसों को रवाना किया. बता दें कि राजधानी भोपाल का भेल दशहरा मैदान शुक्रवार को एक बड़े बदलाव का गवाह बना. सजी-धजी 351 बसें जब एक साथ हरी झंडी मिलते ही सडक़ों की ओर बढ़ीं तो हर चेहरे पर खुशी तैर गई.
प्रदेश भर में 1500 आधुनिक बसें चलाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के तहत शुरू हुई ये बसें भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 7 बड़े शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी रूट्स पर दौड़ेंगी, लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआत है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि पहले ही साल में प्रदेश भर में 1500 आधुनिक बसें चलाने का लक्ष्य है. यही नहीं मोहन सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को भी इस बस सेवा से सीधे जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में बड़े और कड़े फैसले ले रही है. हमने जो संकल्प लिया था, उसे आज पूरा किया है. सडक़ों का ऐसा जाल बिछाया गया है कि अब गांव से शहर तक का सफर आसान हो गया है. एक साल के भीतर राज्य में 1 लाख पदों पर नौकरियां भी निकाली जाएंगी.
पीपीपी मॉडल पर चलेंगी बसें
बता दें यह बस सेवा सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि हाई-टेक सुविधाओं का चलता-फिरता मॉडल है. लॉन्च की गई 351 बसों में 180 पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें पुश-बैक आरामदायक सीटें, पर्याप्त लेगरूम और शानदार एयर कंडीशनिंग दी गई है. वहीं महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्राइवर की स्क्रीन के ठीक सामने सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड की व्यवस्था की गई है यानी आराम भी पूरा और सुरक्षा भी पक्की. मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास के आंकड़ों के साथ-साथ विपक्ष पर भी तीखे तीर चलाए. सरकार इसे पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर चलाएगी.
हर नागरिक का सफर होगा सुगम और सुरक्षित
उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस शासन में जो बस सेवा ठप हो गई थी, उसे भाजपा सरकार ने आधुनिक रूप में फिर जीवित किया है. सीएम ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि लोकतंत्र में जनता सब जानती है, कोई अपने खानदान के बलबूते खुद को राजकुमार नहीं समझ सकता. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि आम जनता के हर एक वादे को तेजी से जमीन पर उतार रहा है. अब गांव हो या शहर, मध्य प्रदेश के हर नागरिक का सफर सुगम, सुरक्षित और आधुनिक होगा.
सीएम ने राहुल गांधी पर बोला जोरदार हमला
मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास के आंकड़ों के साथ-साथ विपक्ष पर भी तीखे तीर चलाए. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस शासन में जो बस सेवा ठप हो गई थी, उसे भाजपा सरकार ने आधुनिक रूप में फिर जीवित किया है. सीएम ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि लोकतंत्र में जनता सब जानती है, कोई अपने खानदान के बलबूते खुद को राजकुमार नहीं समझ सकता. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि आम जनता के हर एक वादे को तेजी से जमीन पर उतार रहा है. अब गांव हो या शहर, मध्य प्रदेश के हर नागरिक का सफर सुगम, सुरक्षित और आधुनिक होगा.
