Home राज्य घोर कलयुग! पैसे न देने से नाराज था सफाई कर्मचारी का बेटा, गोली मारकर की पिता की हत्या

घोर कलयुग! पैसे न देने से नाराज था सफाई कर्मचारी का बेटा, गोली मारकर की पिता की हत्या

by Neha Singh 16 June 2026, 1:41 PM IST
16 June 2026, 1:41 PM IST
Son Killed Father

Son Killed Father: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बेटे ने पैसे न देने के कारण अपने ही पिता की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां नारा गांव में एक 22 साल के शख्स ने कथित तौर पर अपने पिता को गोली मार दी क्योंकि उन्होंने परिवार को ज्यादा पैसे नहीं दिए. पुलिस ने बताया कि मरने वाले 48 साल के रामनरेश कोरी को गंभीर हालत में प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है.

काम पर जाते समय पिता को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कलेक्ट्रेट ऑफिस में सफाई कर्मचारी कोरी अपने बेटे राहुल के साथ मोटरसाइकिल से मंझनपुर काम पर जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि जब दोनों मंझनपुर शहर में BP पब्लिक स्कूल के पास थे, तो राहुल ने अपने पिता को मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा और जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी, उसने देसी पिस्तौल से अपने पिता के सीने में दो गोलियां मार दीं और भाग गया. आसपास से लोगों ने रामनरेश को अस्पताल पहुंचाया और राहुल को पड़ने की कोशिश की, लेकन वह फरार हो गया.

पैसे न देने पर की हत्या

कोरी ने उसी शाम हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया. मंझनपुर सर्कल ऑफिसर शिवांक सिंह ने कहा कि हत्या के पीछे पैसों को लेकर पारिवारिक झगड़ा मुख्य वजह सामने आई है. कोरी अपने बड़े भाई राकेश के साथ मंझनपुर में रहता था, जबकि उसकी पत्नी सुधा देवी और बेटे राहुल, अरुण और अंकित और बेटी बिट्टन देवी गांव में अलग-अलग रहते थे. आरोप है कि कोरी अपने बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों के लिए पूरी आर्थिक मदद नहीं कर रहे थे, जिस वजह से अक्सर उनके परिवार में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था.

तीन टीमों का गठन

सीओ ने बताया कि उन्होंने बताया कि राकेश की शिकायत पर इस मामले में FIR दर्ज की गई है. सिंह ने बताया कि राहुल को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. फिलहाल पुलिस पड़ोसियों और परिवारजनों से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या राहुल को किसी परिवार के सदस्य ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए उकसाया था. समाज में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक है. जब कोई अपना ही विश्वासघात या अपराध करता है, तो सावधानी और सुरक्षा की गुंजाइश भी नहीं रहती.

चाइनीज मांझे का कहर: गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह के 15 वर्षीय भतीजे की गर्दन कटी, हालत गंभीर

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?