Home Top News फतेहपुरी मस्जिद के इमाम का ऐलान: गुरुवार को नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

फतेहपुरी मस्जिद के इमाम का ऐलान: गुरुवार को नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

by Sanjay Kumar Srivastava 19 March 2026, 8:46 PM IST (Updated 20 March 2026, 11:51 AM IST)
19 March 2026, 8:46 PM IST (Updated 20 March 2026, 11:51 AM IST)
फतेहपुरी मस्जिद के इमाम का ऐलान: गुरुवार को नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

Eid-ul-Fitr: गुरुवार शाम चांद न दिखने के कारण ईद-उल-फितर अब शनिवार (21 मार्च) को मनाई जाएगी. इसके साथ ही रमज़ान का पाक महीना समाप्त होगा.

Eid-ul-Fitr: गुरुवार शाम चांद न दिखने के कारण ईद-उल-फितर अब शनिवार (21 मार्च) को मनाई जाएगी. इसके साथ ही रमज़ान का पाक महीना समाप्त होगा और देशभर में हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी. फ़तेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने पीटीआई को बताया कि मस्जिद की रुएत-ए-हिलाल कमेटी ने कई जगहों से संपर्क किया और बताया गया कि चांद नहीं देखा गया है. उन्होंने कहा कि देश में ईद 21 मार्च (शनिवार) को मनाई जाएगी. ईद को भाईचारे और सद्भाव का त्योहार बताते हुए अहमद ने कहा कि इस अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि देश में भाईचारा और सद्भाव बना रहे और प्यार से मजबूत हो. जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने भी घोषणा की कि चांद नहीं देखा गया है और 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रमज़ान का आखिरी दिन और 30वां रोज़ा होगा.

इस साल 30 दिनों का था रमजान का महीना

ईद-उल-फितर दुनिया भर में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है और यह अर्धचंद्र के दर्शन से निर्धारित होता है, जिसे चंद्र इस्लामी कैलेंडर में शव्वाल महीने की शुरुआत का संकेत माना जाता है. इस साल रमज़ान का महीना 30 दिनों का था, जबकि पिछले साल यह 29 दिनों का था. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं, जो चंद्रमा के दिखने पर निर्भर करता है. उधर, बारिश के कारण ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर कश्मीर के बाजारों में कम भीड़ देखी जा रही है. श्रीनगर में व्यापारियों ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में पर्यटकों की संख्या कम है. बारिश ने खरीदारी का उत्साह कम कर दिया है.

बाजारों में बढ़ी रौनक

श्रीनगर में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) केंद्र ने शुक्रवार को चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी ने कहा कि 21 से 31 मार्च तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा, 23 मार्च को कुछ स्थानों पर थोड़ी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में कश्मीर घाटी में 25-30 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि गुलमर्ग में 23 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि अधिक ऊंचाई वाले और प्रमुख दर्रों पर यात्रा करने से बचें, जबकि ईद को लेकर जम्मू के मुस्लिम बहुल इलाकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. देर रात तक बाजारों में खरीदारी हो रही है. बाजारों में रौनक बढ़ गई है.

ये भी पढ़ेंः ईरान की पिंक मस्जिद की सुंदरता में खो जाते हैं लोग, सूरज की रोशनी में जन्नत सी जमकती हैं दीवारें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?