Home खेल आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब कौन सी टीम किसके साथ भिड़ेगी

आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब कौन सी टीम किसके साथ भिड़ेगी

by Rashmi Rani 26 March 2024, 2:01 PM IST (Updated 23 September 2025, 12:37 PM IST)
26 March 2024, 2:01 PM IST (Updated 23 September 2025, 12:37 PM IST)
IPL 2024

IPL 2024 Schedule : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अनुसार लीग का आखिरी मुकाबला 19 मई को खेला जाएगा और फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई के स्टेडियम में होगा.

26 March, 2024

IPL 2024 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. आईपीएल के शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा. प्लेऑफ और एलिमिनेटर मैच 21 मई को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. क्वालीफाइंग का मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा.

चुनाव की तारीखों के एलान के बाद जारी हुआ पूरा शेड्यूल

यहां पर बता दें कि इससे पहले 21 मैचों का शेड्यूल (22 मार्च से 7 अप्रैल 2024) जारी किया गया था. आगे का शेड्युल जारी करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लोकसभा चुनाव की तारीखों की एलान का इंतजार था. लेकिन अब चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है तो बोर्ड ने आगे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

इस दिन होगा लीग अंतिम मुकाबला

आईपीएल शेड्यूल के दूसरे भाग में 52 मैच खेले जाएंगे. ये मैच 8 अप्रैल से शुरू होंगे. पहला मुकाबला 8 अप्रैल को चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा, जबकि गुवाहाटी में 19 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही सभी प्लेऑफ मैच पहले की तरह शाम को ही खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?