Home खेल Women Asia Cup Final: श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर जीता महिला T20 एशिया कप, टूटा करोड़ों लोगों को सपना

Women Asia Cup Final: श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर जीता महिला T20 एशिया कप, टूटा करोड़ों लोगों को सपना

by Live Times 28 July 2024, 7:17 PM IST (Updated 4 September 2025, 12:22 PM IST)
28 July 2024, 7:17 PM IST (Updated 4 September 2025, 12:22 PM IST)
Women Asia Cup Final: श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर जीता महिला T20 एशिया कप, टूटा करोड़ों लोगों को सपना

Women Asia Cup Final: भारत एक बार फिर एशिया कप जीतने से चूक गया. फाइनल में आसानी से श्रीलंका ने भारत को हरा दिया.

28 July, 2024

Women Asia Cup Final: श्रीलंका (Sri Lanka) ने महिला T20 एशिया कप (Asia Cup) 2024 के फाइनल में भारत (India) को 8 विकेट से हराकर करारी मात दी. टीम इंडिया (Team India) को दूसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में हार मिली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 166 रन का लक्ष्य दिया. श्रीलंका ने इसे 18.4 ओवर में 167 रन बनाकर इस मैच को आसानी से जीत लिया.

श्रीलंका पहली बार बनीं एशिया कप की विजेता

श्रीलंका प्रतिद्वंद्वी भारत को एशिया कप के फाइनल में हराकर पहली बार एशिया कप की विजेता बना. श्रीलंका की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुई कप्तान अटापट्टू ने 61 रन की पारी खेली. वहीं, समरविक्रमा ने नाबाद रहते हुए 69 रन बनाए. हर्षिता ने भी 51 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिलाई.

एशिया कप जीतने का टूटा भारत का सपना

श्रीलंका से मिली हार ने एक बार फिर भारत का एशिया कप जीतने का सपना तोड़ दिया. भारतीय क्रिकेट फैंस को इस बार लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से एशिया कप जीत जाएगी. इस बार एशिया कप में भारत एक भी मैच हारा नहीं था, लेकिन श्रीलंका ने भारत का विजय रथ रोक दिया.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?