Home खेल IND vs ZIM Series: टीम इंडिया टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे हुई रवाना, 6 जुलाई को होगा पहला मुकाबला

IND vs ZIM Series: टीम इंडिया टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे हुई रवाना, 6 जुलाई को होगा पहला मुकाबला

by Live Times 3 July 2024, 4:33 PM IST (Updated 27 June 2026, 3:46 PM IST)
3 July 2024, 4:33 PM IST (Updated 27 June 2026, 3:46 PM IST)
IND Vs ZIM Series: टीम इंडिया टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे हुई रवाना, 6 जुलाई को होगा पहला मुकाबला

IND vs ZIM Series: टीम इंडिया T-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे से मुकाबला खेलने के लिए रवाना हो गई है. उसका पहला मुकाबला 6 जुलाई को होगा.

03 July, 2024

IND vs ZIM Series: टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब अपने अगले अभियान की ओर चल पड़ी है. 5 मैचों की T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार की सुबह मुंबई से रवाना हो गई है. टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर गई है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई है. उन्हें 5 मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है.

पहले 2 मैचों के लिए 3 नए खिलाड़ी शामिल

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी-20 मैचों के लिए 3 नए प्लेयर्स को टीम में शामिल किया है. टीम में साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को चुना गया है. जिम्बाब्वे ​​​​​​दौरे पर टीम के हेड कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण खिलाड़ियों के साथ रहेंगे.

जिम्बाब्वे ​​​​​​दौरे का शेड्यूल

टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेलने हैं. पहला मुकाबला 6 जुलाई को होना है. उसके बाद दूसरा मुकाबला 7 जुलाई को, 10 जुलाई को तीसरा, चौथा 13 जुलाई, पांचवा और अंतिम मुकाबला 14 जुलाई को होना है. टीम इंडिया के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.

एक सीरीज नहीं जीत सकी है जिम्बाब्वे

टीम इंडिया से जिम्बाब्वे की टीम कोई भी टी-20 सीरीज अब तक नहीं जीत पाई है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 3 द्विपक्षीय सीरीज हुई हैं और तीनों में ही भारत ने जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?