Home खेल ‘लक्ष्य विश्व कप जीतना…’ 2027 के लिए विराट कोहली ने भरी हुंकार; रोहित ने भी बताई रणनीति

‘लक्ष्य विश्व कप जीतना…’ 2027 के लिए विराट कोहली ने भरी हुंकार; रोहित ने भी बताई रणनीति

by Sachin Kumar 26 September 2026, 5:24 PM IST
26 September 2026, 5:24 PM IST
World Cup 2027 Virat Kohli and Rohit Sharma

World Cup 2027: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप विराट कोहली के करियर का आखिरी विश्व कप हो सकता है. कोहली ने साफ कहा है कि वह इस विश्व कप को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल एक ही फॉर्मेट यानी वनडे क्रिकेट में खेल रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों के बयानों से संकेत मिलते हैं कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर के आखिरी बड़े टूर्नामेंटों में से एक हो सकता है. ऐसे में दोनों की नजर अब आगामी विश्व कप की तैयारियों पर टिकी है.

वहीं, रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के साथ ही भारतीय टीम की 2027 विश्व कप की तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. टीम मैनेजमेंट की नजर अब अगले विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार करने और खिलाड़ियों को जरूरी मैच अभ्यास देने पर होगी.

विश्व कप की तीव्रता सबसे ज्यादा

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने जियोस्टार से वनडे विश्व कप की चुनौती और अपनी प्रेरणा के बारे में बात की. कोहली ने कहा कि वनडे विश्व की तीव्रता किसी भी अन्य फॉर्मेट से ज्यादा होती है. लेकिन अब यह 10 मैचों में टी20 स्तर की तीव्रता जैसा है. उन्होंने आगे कहा कि 50 ओवर का फॉर्मेट खेलने का मतलब है कि आप ढाई टी-20 मैच खेल रहे होते हैं. साथ ही एक बड़े टूर्नामेंट और विश्व कप के 10 मैचों तक तीव्रता को बनाए रखना बड़ी बात होती है. साथ ही अब यह खिताब विदेश में आयोजित होने वाला है तो हमारे सामने दूसरी चुनौतियों भी होंगी.

उन्होंने आगे कहा कि यह विश्व कप मेरे लिए आखिर खिताब है. यही मेरी प्रेरणा भी है और मैं सब कुछ मैदान पर छोड़ देना चाहता हूं. जाहिर सी बात है कि अब लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इस जीत के लिए मुझे कुछ भी करना पड़े… मैं इसके लिए तैयार हूं.

CSK का बड़ा दांव, जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; IPL 2027 से शुरू होगा नया कोचिंग चैप्टर

रोहित ने भी बताया अपना लक्ष्य

रोहित शर्मा ने कहा कि वह विश्व कप के लक्ष्य को अधूरे रूप में नहीं देखते हैं, जिसको इतनी आसानी से खत्म किया जा सके. हिटमैन के मुताबिक, जब कोई खिलाड़ी मैदान पर खेलता है तो उसके सामने कुछ नया हासिल करने की चुनौती होती है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आएगा कि मेरा लक्ष्य पूरा हो गया है. साथ ही जब तक आप खेल रहें हैं तक आपके सामने कुछ नया हासिल करने का लक्ष्य रहता है.

ICC टूर्नामेंट की अलग चुनौतियां

हिटमैन ने कहा कि मैं विश्व कप को लेकर काफी उत्साहित हूं और यह भी देख रहा हूं कि मेरे लिए आगे क्या है. उन्होंने आगे कहा कि जब विश्व कप खेला जाता है या हम कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसकी एक अलग चुनौती होती है. आप अलग-अलग टीमों का सामना करते हैं और अलग-अलग मैदान पर भी खेलते हैं. यही वजह है कि आपको अलग से तैयारी करनी पड़ती है और आपको उन खिलाड़ियों का भी चयन करना पड़ता है जिन्होंने इन मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है.

IND vs WI: भारत पहुंचे वेस्टइंडीज के धुरंधर, जानें कब से शुरू हो रही है सीरीज? रोहित-कोहली भी आएंगे नजर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?