Best Suspense Thriller Movies: फिल्मों की दुनिया में सस्पेंस थ्रिलर का अपना अलग ही मजा होता है. ऐसी फिल्में ऑडियन्स को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखती हैं. हर मोड पर कहानी नया ट्विस्ट लेकर आती है. कभी कोई कैरेक्टर सस्पीशियस लगता है तो कभी पूरी कहानी ही उल्टी घूम जाती है. यही वजह है कि सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का क्रेज कभी कम नहीं होता. ऐसे में अगर आप भी ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जो आपको लगातार सोचने पर मजबूर करें, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ये 6 शानदार फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं.
कहानी
इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक ‘कहानी’ आज भी ऑडियन्स को खूब पसंद आती है. फिल्म की कहानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के टाइम आगे बढ़ती है, जहां एक लड़की अपने मिसिंग पति की तलाश में शहर पहुंचती है. जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वो झूठ और साजिशों के ऐसे जाल में फंसती चली जाती है जिसे बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होता. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका शानदार क्लाइमैक्स है, जो ऑडियन्स को हैरान कर देता है.

शटर आइलैंड
अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में देखना पसंद हैं, तो ‘शटर आइलैंड’ आपके लिए ही है. ये एक ऐसी कहानी है जो शुरुआत से ही आपको बेचैन कर देगी. फिल्म में दो अमेरिकी मार्शल एक मेंटल हॉस्पिटल में एक मरीज के गायब होने की जांच के लिए पहुंचते हैं. लेकिन इन्वेस्टिगेशन के बीच कई बड़े राज खुलने लगते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ऑडियन्स भी इस सोच में पड़ जाती है कि, आखिर सच क्या है. फिल्म का क्लाइमैक्स आपको काफी टाइम तक याद रहता है.
Manoj Bajpayee भी नहीं बचा पाए Governor! दमदार कहानी का वादा, लेकिन रिजल्ट निकला एकदम फीका
नाइव्स आउट
‘नाइव्स आउट’ मर्डर मिस्ट्री और फैमिली ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन है. कहानी एक फेमस और अमीर राइट के मर्डर से शुरू होती है, जिसके बाद पूरी फैमिली पर शक की सुई घूमने लगती है. फैमिली का हर सदस्य कुछ न कुछ छिपा रहा होता है. हर नए खुलासे के साथ इस फिल्म की कहानी और दिलचस्प होती जाती है. फिल्म की स्पीड, शानदार डायलॉग और सस्पेंस इसे काफी एंटरटेनिंग बनाता है.
द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों की बात हो और ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये फिल्म अपने शानदार सस्पेंस और दमदार कैरेक्टर्स के लिए दुनिया भर में फेमस है. कहानी एक सीरियल किलर की है, जो कई लोगों की जान ले चुका है. पूरी फिल्म में साइकोलॉजिकल खेल, स्ट्रेस और सस्पेंस का ऐसा कॉम्बिनेश बना रहता है जो आपको स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देता.

दृश्यम
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम’ इस बात का सबूत है कि बिना एक्शन और हैवी सीन्स के भी शानदार थ्रिलर बनाई जा सकती है. फिल्म एक सिंपल फैमिली की कहानी है, जिनकी लाइफ एक ही रात में पूरी तरह से बदल जाती है. अपने परिवार को बचाने के लिए हीरो ऐसा प्लान बनाता है जो पुलिस और जांच एजेंसियों को भी उलझाकर रख देता है. फिल्म में लगातार आने वाले ट्विस्ट और इमोशनल सीन्स इसकी जान हैं. यही वजह है कि दृश्यम को इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है.
टेनेट
डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की ‘टेनेट’ सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म नहीं, बल्कि दिमाग को चैलेंज करने वाला एक्सपीरियंस है. फिल्म में स्पाई, एक्शन और साइंट का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. कहानी एक सीआईए एजेंट की है जो दुनिया को एक बड़ी तबाही से बचाने की कोशिश कर रहा है. फिल्म की सबसे खास बात इसका ‘टाइम इनवर्जन’ कॉन्सेप्ट है, जिसमें चीजें और लोग टाइम में पीछे चलते हैं. यही अनोखा कॉन्सेप्ट फिल्म को बाकी थ्रिलर्स से अलग बनाता है.
Aamir Khan Productions की 10 शानदार फिल्में; जिन्होंने इंडियन सिनेमा को दी नई पहचान
