Home मनोरंजन सलमान खान और संजय दत्त की 7 Dogs का ट्रेलर देख फैंस के उड़े होश, इस दिन भारत में होगी रिलीज़

सलमान खान और संजय दत्त की 7 Dogs का ट्रेलर देख फैंस के उड़े होश, इस दिन भारत में होगी रिलीज़

by Preeti Pal 14 August 2026, 12:28 PM IST (Updated 14 August 2026, 1:07 PM IST)
14 August 2026, 12:28 PM IST (Updated 14 August 2026, 1:07 PM IST)
सलमान खान और संजय दत्त की 7 Dogs का धमाकेदार ट्रेलर देख फैंस के उड़े होश, इस दिन भारत में होगी रिलीज़

7 Dogs Release Date: सलमान खान और संजय दत्त के फैंस के लिए एक्शन और एंटरटेनमेंट का डबल डोज आने वाला है. दरअसल, उनकी इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 Dogs’ अब भारत में भी रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त कैमियो में नजर आएंगे. इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. ये फिल्म भारत में 21 अगस्त को हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज होगी.

इंटरनेशनल स्टारकास्ट

फिल्म में इंटरनेशनल स्टारकास्ट के साथ-साथ सलमान खान और संजय दत्त की भी झलक दिखाई देगी. ‘7 Dogs’ में मिस्र के सुपरस्टार करीम अब्देल अजीज और अहमद एज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मोनिका बेलुची और ‘ब्रेकिंग बेड’ फेम जियानकार्लो एस्पोसिटो भी फिल्म का हिस्सा हैं. यानी पर्दे पर सितारों का बढ़िया मेला देखने को मिलेगा.

एक्शन और कॉमेडी का डोज

‘7 Dogs’ का ट्रेलर शुरू से ही हाई ऑक्टेन एक्शन का माहौल तैयार करता है. कहानी करीम और अहमद के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पार्टनरशिप में काम करते हैं. दोनों मिलकर अपराधियों के एक इंटरनेशनल नेटवर्क से मुकाबला करते हैं. लेकिन फिल्म में सिर्फ एक्शन नहीं है. ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की एंट्री माहौल को मजेदार बना देती है. दोनों स्टार्स एक्शन सीक्वेंस में हिस्सा लेते हुए दिखाई देते हैं. सलमान और संजय की ऑन-स्क्रीन दोस्ती और देसी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, ट्रेलर में मोनिका बेलुची की झलक कम दिखती है, लेकिन उनके किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

Sridevi की 17 फिल्में, जिन्होंने बनाया उन्हें बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार; कितनी देखी हैं आपने?

‘बैड बॉयज़’ वाले डायरेक्टर्स

फिल्म का निर्देशन आदिल एल अर्बी और बिलाल फलाह ने किया है. दोनों ‘बैड बॉयज़ फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज़ः राइड और डाई’ जैसी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में ‘7 Dogs’ से बड़े स्तर के एक्शन, स्टंट और बढ़िया कहानी की उम्मीद करना लाज़मी है. फिल्म की कहानी तुर्की अलशिख की स्टोरी पर आधारित है, जबकि स्क्रीनप्ले मोहम्मद एल दब्बाह ने लिखा है. फिल्म के खतरनाक स्टंट डिजाइन करने की जिम्मेदारी स्टीफन डनलिवी ने संभाली है. स्टीफन इससे पहले ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ और ‘जॉन विक’ जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं.

ज़रा हटके होगी फिल्म

‘7 Dogs’ में तारा एमाद, नासिर अल-कासाबी और मैक्स हुआंग जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म को सेला स्टूडियोज़ ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीज़न के साथ मिलकर बनाया है. इस फिल्म का प्रीमियर 22 मई को काहिरा में हुआ था. इसके बाद ये 27 मई को मिडिल ईस्ट में रिलीज हो चुकी है. अब भारत में 21 अगस्त को हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी.

14 अगस्त को OTT होगा बड़ा धमाका, वीकेंड पर घर बैठे देख पाएंगे ये 5 नई फिल्में और सीरीज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?