Home मनोरंजन Anant-Radhika के ‘मंगल उत्सव’ में दिखा फिल्म स्टार्स का जलवा, आप भी देखें तस्वीरें

Anant-Radhika के ‘मंगल उत्सव’ में दिखा फिल्म स्टार्स का जलवा, आप भी देखें तस्वीरें

by Preeti Pal 15 July 2024, 11:16 AM IST (Updated 22 August 2025, 4:15 PM IST)
15 July 2024, 11:16 AM IST (Updated 22 August 2025, 4:15 PM IST)
mangal utsav

Anant- Radhika Mangal Utsav: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद ‘मंगल उत्सव’ रखा गया. इस प्रोग्राम में कई बड़े फिल्म स्टार्स नजर आए. आप भी देखें तस्वीरें

15 July, 2024

Anant- Radhika Mangal Utsav: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रविवार को अनंत अबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का वेडिंग रिसेप्शन हुआ. कार्यक्रम का नाम ‘मंगल उत्सव’ रखा गया है, जिसमें कई फिल्म स्टार्स ने शिरकत की. आप भी देखें उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें.

सनी और बॉबी देओल

अनंत-राधिका के ‘मंगल उत्सव’ में देओल ब्रदर्स भी नजर आए. जहां सनी देओल अपने फॉर्मल लुक में दिखे तो वहीं, बॉबी भी रॉयल ब्लू कलर की शेरवानी में नजर आए.

राजकुमार राव- पत्रलेखा

बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव भी अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए पहुंचे. एक्टर के साथ उनकी पत्नी पत्रलेखा भी नजर आईं. कपल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रकुलप्रीत सिंह-जैकी भगनानी

बॉलीवुड कपल रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी ‘मंगल उत्सव’ में हाजिरी लगाई. दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए.

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी यहां अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आईं. जहां करण ब्लैक सूट में हैंडसम दिखाई दे रहे थे तो वहीं, बिपाशा भी मल्टीकलर साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?