Home मनोरंजन इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, Netflix से JioHotstar तक रिलीज हो रही हैं ये 6 दमदार फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, Netflix से JioHotstar तक रिलीज हो रही हैं ये 6 दमदार फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 4 August 2026, 2:41 PM IST (Updated 4 August 2026, 2:42 PM IST)
4 August 2026, 2:41 PM IST (Updated 4 August 2026, 2:42 PM IST)
इस हफ्ते घर बैठे OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, Netflix से JioHotstar तक रिलीज हो रही हैं ये 6 दमदार फिल्में और सीरीज

Latest OTT Release: अगर आप भी हर वीकेंड कुछ नया देखने का इंतजार करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 3 अगस्त से 9 अगस्त के बीच अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, हिस्ट्री और रियलिटी शो का शानदार कॉम्बो देखने को मिलेगा. ऐसे में अगर आपकी वॉचलिस्ट अभी तक खाली है, तो इन नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट को चैक कर लें.

वन हंड्रेड इयर्स ऑफ़ सॉलिट्यूड सीज़न 2

दुनियाभर में फेमस उपन्यास पर आधारित सीरीज ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ़ सॉलिट्यूड’ का दूसरा और आखिरी सीजन कई नए मोड़ लेकर आ रहा है. वॉर के बाद भी शांति नहीं आती और सत्ता, परिवार, रिश्तों के बीच नई चुनौतियां जन्म लेती हैं. जिन लोगों ने इसका पहला सीजन देखा है, उनके लिए ये नया चैप्टर काफी खास रहने वाला है. ये शो 5 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगा.

स्टर्लिंग पॉइंट

ये एक इमोशनल कमिंग ऑफ एज ड्रामा है. इसकी कहानी 17 साल की एनी जैकब्सन की है, जिसे अपने दादा से विरासत में एक आइलैंड मिलता है. यहां पहुंचने के बाद उसे अपने परिवार से जुड़े ऐसे राज पता चलते हैं, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देते हैं. रहस्य और इमोशन से भरपूर इस वेब सीरीज को आप 5 अगस्त से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

रामायण का सबसे रहस्यमयी किरदार! जानें कौन था Vidhyutjiva, जिसका किरदार निभा रहे हैं Vivek Oberoi

माई लाइफ़ विद द वॉल्टर बॉयज़ सीज़न 3

रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये शानदार ऑप्शन है. पिछले सीजन के अधूरे सवालों के जवाब इस बार मिलेंगे. जैकी, एलेक्स और कोल के बीच रिश्तों की उलझनें और भी गहरी होती नजर आएंगी. नए ट्विस्ट और इमोशनल कहानी इस शो की खासियत हैं. ये शो 6 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है.

मैं वापस आउंगा

इस हफ्ते की सबसे पॉपुलर रिलीज़ में से एक है इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’. फिल्म भारत-पाकिस्तान पार्टिशन पर है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी अहम भूमिकाओं में हैं. ए.आर. रहमान का संगीत इस कहानी को और भी खूबसूरत बना देता है. आप इस फिल्म को 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

ऑपरेशन सफेद सागर

अगर आपको देशभक्ति और वॉर पर बनी कहानियां पसंद हैं, तो ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ जरूर देखें. ये सीरीज भी 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी. ये सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के मिशन पर आधारित है. जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ इस शो में लीड रोल कर रहे हैं. असली एयरफोर्स बेस और लड़ाकू विमानों के साथ शूट की गई ये वेब सीरीज आपको अलग अनुभव देने का दावा करती है.

हसल सीज़न 5

रैप और हिप-हॉप म्यूजिक के शौकीनों के लिए ‘हसल’ का पांचवां सीजन लौट आया है. इस बार बादशाह के साथ EPR, एमसी स्क्वायर, पैराडॉक्स और एग्सी नए टैलेंट को मंच देंगे. शानदार रैप बैटल, लाइव परफॉर्मेंस और सिंगर्स की टक्कर इस सीजन को पहले से ज्यादा शानदार बना सकती है. ये शो 8 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है.

क्या Spider-Man: Brand New Day के अंत में पीटर पार्कर की हो जाती है मौत? जानें क्या कहता है क्लाइमैक्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?