Home मनोरंजन क्या Spider-Man: Brand New Day के अंत में पीटर पार्कर की हो जाती है मौत? जानें क्या कहता है क्लाइमैक्स

क्या Spider-Man: Brand New Day के अंत में पीटर पार्कर की हो जाती है मौत? जानें क्या कहता है क्लाइमैक्स

by Preeti Pal 4 August 2026, 12:07 PM IST (Updated 4 August 2026, 12:18 PM IST)
4 August 2026, 12:07 PM IST (Updated 4 August 2026, 12:18 PM IST)
क्या Spider-Man: Brand New Day के अंत में पीटर पार्कर की हो जाती है मौत? जानें क्या कहता है फिल्म का क्लाइमैक्स

Spider-Man: Brand New Day: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो स्पाइडर-मैन की नई फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है. दुनियाभर के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. इस बार कहानी सिर्फ बड़े एक्शन और सुपरविलेन तक नहीं है, बल्कि पीटर पार्कर की भावनाओं, अकेलेपन और जिम्मेदारियों पर भी गहराई से फोकस करती है. ऐसे में इस सुपरहीरो फिल्म का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या क्लाइमैक्स में पीटर पार्कर अपनी जान गंवा देता है? आखिर जीन ग्रे कौन है और वो स्पाइडर मैन की सबसे बड़ी चुनौती कैसे बन जाती है? अगर आपने फिल्म देख ली है और इसके क्लाइमैक्स को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हैं, तो आज आपके लिए फिल्म की पूरी एंडिंग एक्सप्लेनर लेकर आए हैं.

नई शुरुआत, पुराना दर्द

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछली कहानी खत्म हुई थी. अब दुनिया में कोई भी पीटर पार्कर को नहीं पहचानता. एमजे यानी जेंडया और उसका सबसे अच्छा दोस्त नेड भी पार्कर को भूल चुके हैं. ये सच्चाई पीटर के लिए बहुत दर्दनाक है. हालांकि, इसके बावजूद वो न्यूयॉर्क का फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर मैन बनकर लोगों की मदद करना नहीं छोड़ता. लेकिन उसकी जिंदगी में जल्द ही एक नई मुसीबत दस्तक देती है.

Spider Man
Spider Man

जीन ग्रे की एंट्री

फिल्म में जीन ग्रे यानी सैडी सिंक की एंट्री एक रहस्यमयी म्यूटेंट के रूप में होती है. उसके पास लोगों के दिमाग पर कंट्रोल करने और उनकी आत्मा में एंट्री करने की ताकत है. इतना ही नहीं, वो एक इंसान से दूसरे इंसान के शरीर में जाकर स्पाइडर मैन पर हमला करवाती रहती है. लेकिन एक बात उसे हैरान करती है. वो पीटर पार्कर के दिमाग में एंट्री नहीं कर पाती. यहीं से कहानी में कई नए ट्विस्ट आने शुरू हो जाते हैं.

Spider Man Brand New Day से पहले देख डालिए Tom Holland ये 6 फिल्में, ताकि छूट ना जाए कहानी का कोई हिस्सा

सामने आती है असली साजिश

डिपार्टमेंट ऑफ डेमेज कंट्रोल यानी DODC पीटर को बताता है कि जीन ग्रे बहुत खतरनाक है और उसे रोकना जरूरी है. शुरुआत में पीटर भी यही मानता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि पूरी कहानी कुछ और ही है. येलेना की मदद से पीटर को पता चलता है कि जीन जिस ‘सारा’ का नाम बार-बार ले रही थी, वो उसकी बहन थी. असल में DODC ने सारा का अपहरण किया था और उसके साथ कई अलग-अलग और अमानवीय प्रयोग किए गए थे. सारा की मौत से पहले छोड़ा गया एकमात्र सुराग था-‘V-Max’. यही सबूत फिल्म के सबसे बड़े राज की चाबी बन जाता है.

जीन ग्रे का गुस्सा

DODC मुख्यालय में वैज्ञानिक जीन की शक्तियों को निकालने की कोशिश कर रहे होते हैं. इसी बीच उसे याद आता है कि ‘V-Max’ कोई कोड नहीं बल्कि उसकी बहन की जेल के वेंटिलेशन पर लिखा आखिरी शब्द था, जिसे उसने मरने से पहले देखा था. सच सामने आते ही जीन पूरी तरह टूट जाती है. गुस्से में वो अपनी शक्तियों से आसपास मौजूद लगभग सभी लोगों को स्थिर यानी फ्रीज कर देती है. सिर्फ पीटर पार्कर ही है, जिसपर उसकी टेलीपैथिक ताकत का कोई असर नहीं होता. यहीं से फिल्म का सबसे दमदार क्लाइमैक्स शुरू होता है. इसके बाद ही स्पाइडर मैन को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला लेना पड़ता है.

भारत में Spider Man का तूफान, Brand New Day ने पहले ही दिन रचा इतिहास, Avengers: Endgame का भी टूटा रिकॉर्ड

पीटर का एक फैसला

पीटर पार्कर जीन को रोकने के लिए आगे बढ़ता है. लेकिन जीन कई हैंड निंजाओं को अपने कंट्रोल में लेकर स्पाइडर मैन पर हमला करवा देती है. इस हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद पीटर अपना इनहिबिटर हटा देता है और अपनी मकड़ी जैसी शक्तियों को पूरी तरह स्वीकार कर लेता है. इसके बाद वो पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर बन जाता है. यहां से पीटर की असली लड़ाई शुरू होती है, जो ताकत की नहीं, भावनाओं की होती है.

खुद खोलता है अपना दिमाग

जीन को रोकने के बजाय पीटर एक ऐसा फैसला करता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. वो खुद जीन को अपने दिमाग में एंट्री करने देता है. अपने मन के अंदर पीटर पार्कर जीन की मुलाकात अपनी आंटी मे से करवाता है. आंटी मे की सीख और पीटर की बातें जीन को ये समझाती हैं कि इंसान की पहचान उसकी सुपरपावर से नहीं, बल्कि उसके फैसलों से होती है. पीटर के दिमाग में घुसकर वो पहली बार अपने दुख और गुस्से का सामना करती है. यही पल पूरी फिल्म का सबसे भावुक हिस्सा बन जाता है.

क्या मर जाता है पार्कर?

जैसे ही जीन शांत होने लगती है, तभी फ्रैंक कैसल यानी पनिशर वहां पहुंच जाता है. वो जीन को गोली मारने की कोशिश करता है. लेकिन पीटर उसके सामने आ जाता है. गोली सीधे पीटर को लगती है और वो बुरी तरह से घायल होकर गिर जाता है. ये सीन देखकर दर्शकों को ऐसा लगता है कि शायद इस बार स्पाइडर मैन की कहानी यहीं खत्म हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं होता. सबके दिमाग में एक ही बात होती है कि, आखिर पीटर पार्कर की जान कैसे बचती है? दरअसल, अस्पताल में कुछ समय बाद पीटर की आंख खुलती है. फ्रैंक पार्कर को बताता है कि जीन ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके उसकी सांसें रुकने नहीं दीं, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. यानी क्लाइमैक्स में पीटर मरता नहीं है. हालांकि, ये घटना उसकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देती है.

कहां गई जीन ग्रे?

पीटर पार्कर के ठीक होने के बाद जीन बिना किसी को बताए शहर छोड़कर चली जाती है. फिल्म ये इशारा करती है कि वो अब प्रोफेसर एक्स के ज़ेवियर्स स्कूल फ़ॉर गिफ्टेड यंगस्टर्स की तरफ जा रही है, जहां उसे अपनी शक्तियों को सही दिशा में इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा. यही हिंट MCU में एक्स-मैन की एंट्री को और ज्यादा मजबूत बनाता है. अब एक और सवाल है कि आखिर DODC का क्या हुआ? दरअसल, जीन और उसकी बहन पर किए गए प्रयोगों का सच सामने आने के बाद DODC खुद काफी ज्यादा मुश्किलों में फंस जाता है. डायरेक्टर मेट्ज़गर गायब हो जाता है और पूरी एजेंसी जांच के दायरे में आ जाती है. इससे साफ है कि फिल्म के अगले पार्ट में इस कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है.

क्या लौटती है याददाश्त?

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का अंत काफी दिलचस्प है. एमजे उसी छत पर पहुंचती है जहां कभी वो, पीटर और नेड एक साथ समय बिताया करते थे. उसे कुछ याद तो नहीं आता, लेकिन उसे ऐसा महसूस जरूर होता है कि इस जगह से उसका कोई खास रिश्ता जरूर है. दूसरी तरफ पीटर की मुलाकात नेड से एक दुकान पर होती है. यहीं सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है. नेड अनजाने में वही सीक्रेट हैंडशेक कर देता है जो वो पहले पीटर के साथ किया करता था. इसका मतलब ये हो सकता है कि कहीं न कहीं उसकी यादें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. कहा जा सकता है कि, मार्वल ने इस सवालों के जवाब को जानबूझकर अधूरा छोड़ा है. शायद वो फ्रैंचाइजी के अगले पार्ट के लिए लोगों के मन में एक्साइटमेंट छोड़ना चाहते हैं.

रामायण का सबसे रहस्यमयी किरदार! जानें कौन था Vidhyutjiva, जिसका किरदार निभा रहे हैं Vivek Oberoi

पोस्ट-क्रेडिट सीन का सरप्राइज

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में नेड का स्पाइडर ट्रैकर ऐप एक और स्पाइडर मैन को ट्रैक करता है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वो नया स्पाइडर मैन धरती पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष में मिला है. इसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है, ‘स्पाइडर मैन विल रिटर्न’. यानी साफ है कि पीटर पार्कर की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाली MCU फिल्मों में उसकी वापसी तय है.

क्या देखने लायक है फिल्म?

अगर आप मार्वल और स्पाइडर मैन के फैन हैं, तो ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ आपको जरूर पसंद आएगी. फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा धीमा जरूर लगता है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी शानदार रफ्तार पकड़ लेती है. टॉम हॉलैंड ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो पीटर पार्कर के किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट और फिट हैं. उनकी एक्टिंग में भावनाएं, संघर्ष और जिम्मेदारी तीनों साफ दिखाई देते हैं. सैडी सिंक ने जीन ग्रे के रोल में शानदार शुरुआत की है. उनका किरदार MCU में एक्स-मैन के भविष्य की मजबूत नींव रखता है. वहीं जेंडया और जेकब बैटालोन की छोटी लेकिन असरदार मौजूदगी पुराने दिनों की याद दिलाती है. जॉन बर्नथल का पनिशर वाला किरदार दर्शकों को कई जगह हंसाने के साथ-साथ कहानी को नया मोड़ भी देता है. इन सबके अलावा मार्क रफ़ेलो की मौजूदगी भी फैंस के लिए खास सरप्राइज साबित होती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि, ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं है, बल्कि ये जिम्मेदारी, अकेलेपन, दोस्ती और उम्मीद की कहानी भी है. फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को कई भावनात्मक पल देता है और ये साफ कर देता है कि पीटर पार्कर की सबसे बड़ी ताकत उसकी सुपरपावर नहीं, बल्कि उसकी अच्छाई है. सबसे खास बात ये कि पीटर पार्कर फिल्म के अंत में मरता नहीं है. वो बुरी तरह से घायल जरूर होता है, लेकिन जीन ग्रे उसकी जान बचा लेती है. वहीं, फिल्म कई नए सवाल छोड़ जाती है, जिनके जवाब आने वाली फिल्मों में मिलने की पूरी उम्मीद है.

Spider-Man: Brand New Day का धमाका! पहले ही वीकेंड की कमाई ने बना दिया दुनियाभर में नया रिकॉर्ड

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?