Home मनोरंजन Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan ने पहले दिन दुनिया में मचाया धमाल, फिर भी नहीं तोड़ पाई ‘लियो’ का रिकॉर्ड

Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan ने पहले दिन दुनिया में मचाया धमाल, फिर भी नहीं तोड़ पाई ‘लियो’ का रिकॉर्ड

by Preeti Pal 24 July 2026, 4:10 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:45 PM IST)
24 July 2026, 4:10 PM IST (Updated 25 July 2026, 12:45 PM IST)
500 करोड़ की विदाई पर AI का साया! Jana Nayagan में Vijay से ज्यादा चर्चा बटोर गए नकली विजुअल्स

Jana Nayagan Collection: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था, क्योंकि इसे विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. ‘जना नायकन’ ने पहले दिन दुनियाभर में करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. हालांकि, इतनी बड़ी ओपनिंग के बावजूद फिल्म विजय की ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सकी.

विदेश से भी अच्छी कमाई

‘जना नायकन’ ने पहले दिन भारत में लगभग 42.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब 50.28 करोड़ रुपये रहा. विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां इसने करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 80.28 करोड़ रुपये पहुंच गया. फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तमिल दर्शकों से मिला. तमिल वर्जन ने अकेले करीब 38.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. तेलुगु भाषा में फिल्म ने लगभग 2.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही. इससे साफ है कि फिल्म का सबसे बड़ा बाजार फिलहाल तमिलनाडु ही बना हुआ है.

Vijay की आखिरी फिल्म या राजनीतिक रैली? फुल मास, फुल मैसेज, पर खो गई Jana Nayagan की कहानी!

थिएटर ऑक्यूपेंसी

अगर थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो तमिल भाषा में फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 68 प्रतिशत से ज्यादा रही. सुबह और रात के शो में दर्शकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली. कई सिनेमाघरों के बाहर फैंस ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजय की आखिरी फिल्म का स्वागत किया. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत दमदार रही, लेकिन कहानी और निर्देशन को लेकर दर्शकों की राय अलग अलग है. कुछ लोगों को विजय का दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस पसंद आए. वहीं, कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती.

स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. खास तौर पर बॉबी देओल के विलेन अवतार की भी काफी चर्चा हो रही है. करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘जना नायकन’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म के पहले दिन के आंकड़े बताते हैं कि विजय की स्टार पावर आज भी बरकरार है. अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं. अगर शनिवार और रविवार को भी दर्शकों की भीड़ इसी तरह बनी रहती है, तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है.

टल गया Ramayana का ट्रेलर, जानें आखिरी वक्त पर मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?